World Wide Facts

Technology

सेंसेक्स में 171 अंक की तेजी, निफ्टी 41 प्वाइंट चढ़कर 11900 के ऊपर पहुंचा

मुंबई. शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 171 अंक चढ़कर 40,455.36 पर पहुंच गया। निफ्टी में 41 प्वाइंट की तेजी आई। इसने 11,925.70 का स्तर छुआ। दोनों इंडेक्स ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाए, लेकिन बढ़त के साथ कारोबार जारी है।

सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। भारती एयरटेल के शेयर में 4.5% उछाल आया। यस बैंक में 2% तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा 1.7-1.7 फीसदी चढ़े। एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक 1-1 फीसदी ऊपर आए।

दूसरी ओर वेदांता के शेयर में 1.3% गिरावट आ गई। हीरो मोटोकॉर्प और हिंदुस्तान यूनीलीवर में 1-1 फीसदी नुकसान देखा गया। टीसीएस 0.8% लुढ़क गया। एसबीआई, कोटक बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.4% से 0.6% तक नीचे आ गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: november 19 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /national/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-november-19-2019-01690251.html
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list