इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने शनिवार को अमेरिका के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उसने कहा था कि चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहा है। उसने कहा कि कॉरिडोर की वजह से चीन के साथ उसके संबंध कभी खत्म नहीं होंगे। पाकिस्तान के नवनियुक्त योजना मंत्री असद उमर ने कहा, “सीपीईसी हमारे देश के लिए बोझ कभी साबित नहीं होगा बल्कि यह आने वाले वर्षों में देश की औद्योगिक वृद्धि के लिए मजबूत आधार तैयार करने में मदद करेगा।”
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने उमर के हवाले से कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा ही सीपीईसी को एक मदद के तौर पर नहीं देखा है बल्कि उनकी सरकार ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि वह विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में पाकिस्तान को जो भी सहायता मिली थी, वह देश की प्रगति के लिए वास्तविक रूप से योगदान नहीं करती थी। जबकि हमें अपने दो पैरों पर खड़ा होना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2riEPk4







0 Comments:
Post a Comment