World Wide Facts

Technology

भारतीय हॉकी टीम पूल ए में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के साथ

खेल डेस्क. 2020 टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम किस ग्रुप में खेलेगी ये तय हो गया है। भारत को 2016 में ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले अर्जेंटीना के साथ पूल-ए में रखा गया है। मेजबान जापान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, न्यूजीलैंड भी इसी पूल में है। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन(एफआईएच) ने इसकी घोषणा की।

एफआईएच ने कार्यक्रम जारी कर कहा, "पूल तय करने के लिए 2016 रियो ओलिंपिक वाली प्रक्रिया अपनाई गई थी। चोटी की 16 टीमें इसमें शामिल हैं।"

रूस को हराकर भारत ने ओलिंपिक में क्वालिफाई किया

पूल बी में बेल्जियम, नीदरलैंड्स, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, कनाडा और साउथ अफ्रीका को जगह मिली है। भारत इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है। इसी महीने भुवनेश्वर में भारत ने रूस को 11-3 के अंतर से हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।

भारतीय महिला टीम को पूल-ए में रखा गया
भारतीय महिला टीम को भी पूल ए में जगह मिली है। उसके साथ मौजूदा चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड्स शामिल है। इसके अलावा जर्मनी, आयरलैंड और द.अफ्रीका भी इसी पूल में हैं। वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, चीन और मेजबान जापान शामिल हैं।

भारतीय महिला टीम इस समय नौवें स्थान पर हैं। भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 6-5 से हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

25 जुलाई से 7 अगस्त के बीच खेले जाएंगे मैच

2020 टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी के मुकाबले 25 जुलाई से सात अगस्त के बीच खेले जाएंगे। मैचों का समय बाद में घोषित किया जाएगा। ये सभी मुकाबले नए बने ओआई हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय हॉकी टीम। ( फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OCnTgx
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list