World Wide Facts

Technology

जस्टिस एसए बोबडे आज 47वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे

नई दिल्ली.जस्टिस शरद अरविंद बोबडे सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। वे 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए चीफजस्टिस रंजन गोगोई की जगह लेंगे। जस्टिस बोबडे का कार्यकाल 17 महीनों का होगा। वे 23 अप्रैल 2021 में रिटायर होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें मुख्य शपथ दिलाएंगे।

जस्टिस बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से ही कानून की डिग्री ली। इसके बाद 2000 में बॉम्बे हाइकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। फिर 2012 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था। अप्रैल 2013 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति दी गई। जस्टिस बोबडे पूर्व सीजेआई गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए बनी समिति में शामिल थे।

जस्टिस बोबडे को बाइक राइडिंग का शौक

जस्टिस बोबडे के करीबी बताते हैं कि वे बहुत ही खुशमिजाज और मृदुभाषी हैं। उन्हें बाइक राइडिंग और डॉग्स बहुत पसंद हैं। उन्हें खाली समय में किताबें पढ़ना पसंद है। वे घर पर बेहद सादगी से रहते हैं और यही सादगी उनकी हर जगह देखने को मिलती है।

पूर्व चीफ जस्टिस गोगोई का कार्यकाल 13 महीने 15 दिन का रहा

पूर्व चीफ जस्टिस गोगोई ने 3 अक्टूबर2018 को 46वें मुख्य न्यायाधीश पद के रूप में शपथ ली थी। उनका कार्यकाल 13 महीने 15 दिन का रहा। जस्टिस गोगोई ने अपने कार्यकाल में कामाख्या देवी के दर्शन के लिए दो बार गए। उन्होंने अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला दिया। राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका खारिज की। चीफ जस्टिस को आरटीआई के दायरे में शामिल किया।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जस्टिस एसए बोबडे (फाइल फोटो)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NVgTMm
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list