World Wide Facts

Technology

गडकरी ने कहा- हमारा दृष्टिकोण केवल सरकार बनाने तक सीमित नहीं, यह राष्ट्र-निर्माण से संबंधित है

पुणे. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सभी पार्टियों के बीच कश्मकश जारी है। इस बीच शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा किआरएसस और इससे जुड़े संगठनों का दृष्टिकोण केवल सरकार बनाने तक सीमित नहीं है। उनके विजन मेंराष्ट्र-निर्माण महत्वपूर्ण है।

यह बात गडकरी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विद्यार्थी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा- हमारा दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट है। यह सरकार बनाने, किसी को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनाने तक सीमित नहीं है। इसमें राष्ट्र निर्माण की बात है।

हमें राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना चाहिए: गडकरी

गडकरी ने कहा- हमारी विचारधारा को लेकर हमारा मत एकदम स्पष्ट है। हमें राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना चाहिए। हालांकि, गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी कश्मकश को लेकर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की। महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बनाने से चूक गई। गडकरी ने कहा- विचारधारा महत्वपूर्ण है। रिश्ते हमारे लिए उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है- गडकरी
गुरुवार को एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा था कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है। कभी-कभी लगता है कि हम मैच हार गए हैं, लेकिन अंतिम नतीजे विरोधियों के उलट आ जाते हैं। उनका इशारा शिवसेना के भाजपा से गठबंधन तोड़ने और सरकार बनाने के लिए राकांपा-कांग्रेस से संपर्क साधने की ओर था।

महाराष्ट्र में गैर-भाजपा सरकार बनने पर मुंबई समेत अन्य शहरों में विकास परियोजनाओं के भविष्य पर केंद्रीय मंत्री ने कहा- सरकारें बदलेंगी, लेकिन प्रोजेक्ट चलते रहेंगे। इसमें कोई परेशानी नहीं है। भाजपा, कांग्रेस या राकांपा किसी की भी सरकार बने, केंद्र सकारात्मक रहेगा।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू
भाजपा (105 सीट) के सरकार बनाने से इनकार करने पर शिवसेना (56 सीट) ने बहुमत के लिए जरूरी 145 विधायकों का समर्थन जुटाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने तीसरे सबसे बड़े दल राकांपा (54 सीट) को संख्याबल बताने के लिए न्योता दिया था। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने अपने-अपने नेताओं के साथ कई बैठक कीं। इस बीच, राज्यपाल की सिफारिश पर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
RSS updates: BJP updates: Nitin gadkari says, Our vision is not limited to forming govt


from Dainik Bhaskar /national/news/senior-bjp-leader-nitin-gadkari-says-our-vision-is-not-limited-to-forming-govt-01688161.html
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list