World Wide Facts

Technology

बच्चों को चूजे और पौधे बांटे जा रहे ताकि वह स्मार्टफोन छोड़ कर उनकी देखभाल में व्यस्त रहें

जकार्ता. इंडोनेशिया में पश्चिम जावा का बांडुंग शहर। यहां स्थानीय प्रशासन ने बच्चों को स्मार्टफोन और टीवी से दूर रखने के लिए पायलट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत बच्चों को मुर्गियों के बच्चे, सब्जी-फलों के पौधे और उनके बीज बांटे जा रहे हैं, ताकि बच्चे स्मार्टफोन छोड़कर उनकी देखभाल में व्यस्त रहें।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि शहर 10 प्राथमिक स्कूल और दो जूनियर हाई स्कूल में 2000 चूजे और करीब 1500 मिर्च के पौधे उपलब्ध कराए हैं। बांडुंग शहर के मेयर ओडेम एम ने कहा- इंडोनेशिया में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोग हर दिन आठ घंटे फोन पर बिताते हैं। जबकि वैश्विक औसत करीब दो घंटे का है। इतना ही नहीं आज के बच्चे भी इंटरनेट और स्मार्टफोन की लत का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखने की पहल कामयाब हुई है। इसे जल्द ही पूरे शहर में लागू कर दिया जाएगा।

परिजन बोले- पौधों-जीवों की देखभाल सेलफोन की लत से बेहतर
पहल को लेकर अभि‌भावकों ने कहा- बच्चों को अनुशासन में रखना अच्छा है। पेड़-पौधों और जीवों की देखभाल सेलफोन के साथ खेलने से बेहतर है। उधर, चूजे प्राप्त करने वाले बच्चों ने बताया कि उनके पास पक्षियों और पौधों को सहेजने की कई योजनाएं हैं। पांचवीं के छात्र एलिस ने कहा- वह मुर्गियों के प्रजनन की आशा करता है। सातवीं के छात्र ग्रेडर ने बताया वह मुर्गियों की देखभाल के साथ उनके साथ खेलता भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बांडुंग शहर में बच्चों को चूजे दिए गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OyIwtU
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list