World Wide Facts

Technology

आश्रम में बच्चाें काे बंधक बनाने का आराेपी नित्यानंद विदेश भागा, केंद्र जानकारी जुटा रहा

अहमदाबाद.विवादित स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। गुजरात पुलिस ने आश्रम में नाबालिग लड़के-लड़कियों को बंधक बनाने के आरोप में उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद बुधवार को आरोपी नित्यानंद के आश्रम की दो महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी निशानदेही पर नित्यानंद के देश छोड़ने के सबूत मिले हैं। उसके प्रत्यर्पण के लिए पुलिस ने गुरुवार को विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा है। नित्यानंद के खिलाफ कर्नाटक में दुष्कर्म का केस भी दर्ज हुआ था।

इसके बाद मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि नित्यानंद के भारत से भागने की फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। वह किस देश में इसका भी पता नहीं है। सूचना मिलने पर उसे वापस लाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

आश्रम पर छापेमारी, पुलिस ने 2 नाबालिगों को छुड़ाया

  • नित्यानंद पर अनुयायियों से योगिनी सर्व ज्ञानपीठ आश्रम चलाने के लिए चंदा जुटाने में बच्चों का गलत इस्तेमाल और उन्हें बंधक बनाकर रखने का आरोप है। अहमदाबाद के जर्नादन शर्मा ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा कि मेरी बेटी आश्रम में बंधक है। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को नित्यानंद के आश्रम पर छापेमारी कर दो नाबालिगों को छुड़ाया। आश्रम की दो महिला प्रशासक भी गिरफ्तार की गईं। आश्रम से कई लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया था।
  • अहमदाबाद के एसपी (ग्रामीण) आरवी असारी ने बताया कि नित्यानंद देश में नहीं है, उसे तलाशने में वक्त जाया करने के बजाय हम उसे कानूनी तरीके से विदेश से हिरासत में लेने की प्रक्रिया अपनाएंगे। उसे जल्द पकड़कर भारत लाएंगे। उसकी दो सहयोगियों हरिणी चेलप्पन उर्फ मां नित्य प्राणप्रिया नंदा (30) और रिद्धि रविकिरण उर्फ मां नित्य प्रियातत्वा नंदा (24) को कोर्ट में पांच दिन की रिमांड पर भेजा है।

डीपीएस के प्रधानाध्यापक समेत दो और गिरफ्तार
बच्चों को बंधक बनाने, उनसे दुर्व्यवहार के मामले में दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक हितेश पुरी समेत दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी के टी कामरिया ने बताया कि डीपीएस स्कूल से जुड़े ट्रस्ट कैलोरेक्स एजुकेशन ने आश्रम के स्कूल को अपनी जमीन बिना पुलिस को जानकारी दिए लीज पर दे दी थी। इस मामले में पुरी और पुष्प सिटी में आश्रम की महिलाओं को मकान देने पर मैनेजर बकुल ठक्कर को पकड़ा है। नित्यानंद के आश्रम को जमीन देने के मामले में सीबीएसई ने रिपोर्ट मांगी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
स्वयंभू बाबा नित्यानंद के खिलाफ कर्नाटक में दुष्कर्म का केस भी दर्ज है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar /national/news/nityanand-who-taking-children-hostage-in-the-ashram-ran-abroad-mea-kept-gathering-information-126109402.html
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list