World Wide Facts

Technology

मोदी और भाजपा को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि कांग्रेस का देश से सफाया हो जाएगा: गहलोत

नई दिल्ली. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि भारत से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का डीएनए देश के संस्कृति और मूल्यों से मेल खाती हैं।लोगों को यह बात समझ आने लगी है कि भाजपा नेता क्या कहते हैं और क्या करते हैं। जनता ने उन्हें खारिज करना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली में गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस मुक्त भारत के बारे में बात करते थे। लेकिन गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हुए, जहां लोगों ने उन्हें सबक सिखाया है।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को आजादी दिलाई। जवाहरलाल नेहरू जैसे पार्टी के नेता जेल गए। महात्मा गांधी के नेतृत्व में हमने संघर्ष किया। देश की जो वर्तमान स्थिति है, वह कांग्रेस के योगदान के कारण है। मोदी जब विदेशों में जाते हैं तो उन्हें जो सम्मान मिलता है, यह पिछले 70 सालों की उपलब्धि के कारण है।

लोग जल्द ही भाजपा का साथ छोड़ेंगे: गहलोत

उन्होंने कहा कि लोगों को देश की अर्थव्यवस्था की हालत पता है। लोग रोजगार खो रहे हैं, व्यापार प्रभावित हो रहाहै। जनता इसे कितना बर्दाश्त करेगी। हम सभी राष्ट्रवादी हैं, लेकिन जिस तरह से वे (मोदी) प्रोजेक्ट कर रहे हैं और काम कर रहे हैं, लोग अब उनका साथ छोड़ देंगे।

स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की965 वार्ड में जीत

राजस्थान में मंगलवार को 49 शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के रिजल्ट घोषित हुए। इस पर गहलोत ने कहा कि परिणाम उम्मीद के मुताबिक थे। लोगों ने सरकार के कामकाज और पार्टी में विश्वास को दोहराया है।कांग्रेस ने शहरी स्थानीय निकायों में 2,105 में से 965, जबकि भाजपा 736 वार्ड में जीती।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।


from Dainik Bhaskar /national/news/gehlot-says-pm-modi-bjp-should-stop-imagining-that-congress-will-be-wiped-off-01691053.html
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list