World Wide Facts

Technology

बीआईएस की रिपोर्ट को अरविंद केजरीवाल ने गलत बताया, कहा- यह राजनीति से प्रेरित

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) रिपोर्ट को ‘गलत और राजनीति से प्रेरित’ बताया। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से लिए पानी के सभी नमूने बीआईएस की मानकों पर खरे नहीं उतरे। 20 शहरों में सर्वे किया गया।केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को शहरों की लिस्ट जारी की। इसके अनुसार, देश के तीन महानगर दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई के नमूने 11 में 10 मानकों पर फेल रहे।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को लोगों को ‘जहरीला’ पानी पीने के लिए मजबूर करने के लिए आप सरकार को कोसते हुए पोस्टर नजर आए। एक तस्वीर पोस्ट करते हुए चांदनी चौक के सांसद हर्षवर्धन ने ट्वीट किया- फ्रीपानी देने के नाम पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को जहर पिला रहे हैं। 20 शहरों में किए गए सर्वे में दिल्ली सबसे आखिरी स्थान पर रहा। आप सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन लोगों को साफ पानी उपलब्ध नहीं करा सकी।

हर्षवर्धन को डर्टी पॉलिटिक्स में नहीं फंसना चाहिए: केजरीवाल

हर्षवर्धन को जवाब देते हुए केजरीवाल के कहा- सर, आप एक डॉक्टर हैं। आप जानते हैं कि यह रिपोर्ट गलत है और राजनीति से प्रेरित है। आपके जैसे व्यक्ति को डर्टी पॉलिटिक्स में नहीं फंसना चाहिए। केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन भी हैं।

‘केजरीवाल सरकार के खिलाफ शहरभर में प्रदर्शन होगा’

अपने सर्वेक्षण के पहले चरण में बीआईएस ने पाया था कि दिल्ली से लिए गए सभी 11 नमूनों गुणवत्ता के मानकों पर फेल हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को दिल्ली में खराब हवा और पानी की गुणवत्ता के लिए दोषी ठहराया। साथ ही उन चीजों पर राजनीति करने से परहेज करने को कहा जो लोगों के जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जल्द ही शहरभर में प्रदर्शन करेंगे और पानी का सैंपल जमाकर केजरीवाल को सौंपेंगे। उन्होंने लोगों को दिल्ली भाजपा को टैग करके अपने क्षेत्र में पानी की सप्लाई का डिटेल भेजने के लिए भी कहा है।

191 करोड़ का विमान खरीदे जाने परकेजरीवाल का रूपाणी पर तंज

उधर, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उन्होंने खुद के लिए 191 करोड़ रुपये के विमान खरीदे। इसके बजाय सार्वजनिक बसों में महिलाओं को मुफ्त सवारी देते तो अच्छा रहता। हम महिलाओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में फ्री यात्राएं करा रहे हैं और विपक्ष इस पर शोर मचा रहा है। लोग पूछते हैं कि इसके लिए पैसा कहां से आया। एक राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने लिए 191 करोड़ रुपये का एक विमान खरीदा। मैंने एक विमान नहीं खरीदा और अपनी बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar /national/news/kejriwal-said-bis-report-on-delhi-water-is-false-politically-motivated-01689393.html
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list