World Wide Facts

Technology

पहली बार कार रेसिंग में हिस्सा लेगी महिला रेसर, पिछले साल ही देश में महिलाओं को कार चलाने की अनुमति मिली

रियाद. सऊदी अरब में पहली बार कोई महिला कार रेसिंग स्पोर्ट्स में हिस्सा लेगी। रेसर रीमा जुफालीदिरिया में होने वाली जगुआर वन-पेस ई ट्रॉफी रेस में शामिल होंगी। सऊदी में पिछले साल ही महिलाओं को कार चलाने की अनुमति दी गई। इसके कुछ महीने बाद ही रीमा ने यहां कार रेसिंग में शामिल होना शुरू कर दिया था। रीमा का जन्म जेद्दा शहर में हुआ और शिक्षा अमेरिका में हुई है।

रीमा ने मीडिया से कहा, ‘‘ बैन पिछले साल हटाया गया और मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि प्रोफेसनल रेसिंग करूंगी। अब मैं ऐसा कर रही हूं। देश के बाहर भी सऊदी की कुछ महिलाओं ने ही प्रोफेशनल रेसिंग में हिस्सा लिया है। अधिकतर महिलाओं को ड्राइविंग सीखने का मौका ही नहीं मिलता। मेरा सपना फ्रांस के ले मैन्स में होने वाली वन डे रेस में हिस्सा लेना है। ’’

देश के खेल प्राधिकरण प्रमुख ने कहा- यह एतिहासिक क्षण

सऊदी के खेल प्राधिकरण के प्रमुख प्रिंस अब्दुलअजीज बिन तुर्की अल-फैसल ने इसे देश के लिए एक एतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि एक पेशेवर रेसिंग ड्राइवर के तौर पर रीमा का उत्साह बढ़ाने के लिए हजारों लोग मौजूद होंगे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद-बिन-सलमान की उदारवादी नीतियों के तहत देश में महिलाओं को कार चलाने की अनुमति दी गई है। अब इसका असर नजर आने लगा है।

एफ-4 ब्रिटिश चैंपियनशिप में पहली बार की प्रोफेशनल रेसिंग

रीमा ने कुछ साल पहले अमेरिका में अपनी ड्राइविंग टेस्ट पूरी की थी। वे सऊदी के कुछ ऐसी महिलाओं में शामिल हैं जिन्हें रेसिंग लाइसेंस प्राप्त है। उन्हें रेस आयोजकों ने ‘वीआईपी’ गेस्ट के तौर पर रेसिंग में हिस्सा लेने की अनुमति दी है। उन्होंने पहली बार पेशेवर रेसर के तौर परपिछले साल अप्रैल में एफ-4 ब्रिटिश चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सऊदी अरब की पहली महिला रेसर रीमा जुफाली।(फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34d48mn
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list