World Wide Facts

Technology

बोलीविया में प्रदर्शन के दौरान 9 लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई

सैंटियागो. बोलीविया के कोचाबांबा में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पमें मरने वालोंकी संख्या बढ़कर नौ हो गई है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी के हवाले से बताया। इस दौरान कई लोग जख्मीभी हुए हैं।संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के प्रमुख मिशेल बाशेलेट ने शनिवार को बोलीविया संकट पर चिंता जताई है।

इससे पहले की मिली रिपोर्टो में पांच लोगों के मरने की बात कही गई थी। सुरक्षा बलों ने पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के इस्तीफे के बाद खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने वाली जीनिन अनेज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे और उन्हें हिरासत में ले लिया।

‘पैजिना 7’ अखबार ने शुक्रवार को बताया था कि प्रदर्शनकारियों की मौत गोली लगने के कारण हुई। हालांकि पुलिस ने कहा कि उसने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां नहीं चलाई, बल्कि उन्हें खदेड़ने के लिए केवल रासायनिक पदार्थों का

इस्तेमाल किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने के लिए सेना को जिम्मेदार ठहराया है।

इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति मोरालेस ने मैक्सिको में शरण लिया

बोलीविया में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच मोरालेस और उपराष्ट्रपति अलवारो गार्सिया लिनेरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह शनिवार से मैक्सिको में शरण लिए हुए हैं। मोरालेस के चुनाव में दूसरी बार विजयी रहने के बाद 20 अक्टूबर से वहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OiXPa7
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list