
स्टॉकहोम. स्वीडन की कंपनी ओशियन स्काई वर्ष 2023 में यात्रियों को पहली बार नॉर्थ पोल (उत्तरी ध्रुव) पर ले जाएगी। खास बात ये है कि इसके लिए अभी से कंपनी ने टिकट बेचना शुरू कर दिया है। इसकी कीमत करीब 46 लाख रुपए (50 हजार पाउंड) है।
इसके लिए विशेष हाईब्रिड विमान तैयार किया जा रहा है, जो 2017 में एक बार उड़ान के लिए विफल हो चुका है। इसमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। यह उड़ान नॉर्वे के आइलैंड समूह स्वालबार से शुरू होगी। 36 घंटे की इस ट्रिप में यात्रियों को 6 घंटे ग्राउंड पर बिताने होंगे, उन्हें बर्फ में लंच भी करवाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2poMsVt
0 Comments:
Post a Comment