World Wide Facts

Technology

मोबाइल चोरी हुआ तो मिलने के चांस 18%, लेकिन गाय-भैंस चोरी हुई तो दोगुनी उम्मीद

नई दिल्ली. 2017 के दौरान जनवरी से लेकर दिसंबर तक देश में करीब 5,002 करोड़ रुपए की संपत्ति चोरी हुई। यानी हर दिन औसतन 14 करोड़ रुपए की संपत्ति की चोरी। ये चौंकाने वाली जानकारी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो(एनसीआरबी) की हालिया रिपोर्ट में सामने आई है। दूसरा पहलू यह है कि चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी यानी उसके वापस मिलने का आंकड़ा बेहद निराशाजनक है क्योंकि महज 26% मामलों में ही चोरी गई संपत्ति की रिकवरी हो सकी है। दिलचस्प बात येहै कि चोरी हुए मोबाइल फोन या लैपटॉप जैसे गैजेट्स की रिकवरी का आंकड़ा महज 18% है, जबकि गाय-भैंस जैसे पशुओं की चोरी के बाद रिकवरी का मामलाइससे करीब दोगुना है।

रोज औसतन 14 करोड़ की संपत्ति की चोरी
2017 में संपत्ति की चोरी के 7.39 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। इस दौरान चोरी हुई संपत्ति की कीमत करीब 5002 करोड़ रुपए आंकी गई है। यानी हर दिन औसतन 14 करोड़ रुपए की संपत्ति चोरी हुई। इनमें सबसे ज्यादा कीमत वाहनों की है। दूसरे नंबर पर ज्वैलरी या आभूषणों की चोरी के मामले हैं।

रिहाइशी इलाकों से सबसे ज्यादा 2,065 करोड़ की चोरी

चोरी का स्थान

मामले

मूल्य (रुपए में)

रहवासी क्षेत्र

2.44 लाख

2,065 करोड़

सड़क या राजमार्ग

1.55 लाख

829 करोड़

रेलवे

76 हजार

163 करोड़

दुकानें

58 हजार

485 करोड़

अन्य स्थान

1.69 लाख

1,149 करोड़

मोबाइल फोन की रिकवरी से दोगुनी रिकवरी गाय-भैंस व अन्य पशुओं की
सबसे दिलचस्प आंकड़ा चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी को लेकर है। 2017 में करीब 5,002 करोड़ की संपत्ति चोरी हुई, जिसमें से सिर्फ 26% की ही रिकवरी करने में कामयाबी मिल सकी है। यानी कि चोरी हुई 74% संपत्ति का कुछ पता नहीं चल सका। चौंकाने वाली बात यह है कि मोबाइल या लैपटॉप की रिकवरी से ज्यादा कामयाबी गाय-भैंस या अन्य पशुओं की रिकवरी में मिली है।रिकवरी में सबसे ज्यादा कामयाबी झपटमारी (91%) और एंटीक आइटम्स (73%) में मिली।

संपत्ति

मामले

मूल्य (रुपए में)

रिकवरी

वाहन

2.26 लाख

1,255 करोड़

33%

बैग/पर्स

9.26 हजार

33 करोड़

30%

नकदी/ज्वैलरी

1.10 लाख

1,122 करोड़

27%

घरेलू सामान

40.85हजार

168 करोड़

26%

मोबाइल

1.04 लाख

118 करोड़

18%

पशु

7.45हजार

43 करोड़

32%

अन्य सामान

1.68 लाख

1,993 करोड़

19%

चोरी के सबसे ज्यादा 70% मामले दिल्ली में
देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण के अलावा चोरी के मामलों में भी देश में अव्वल रही है। 2017 में दिल्ली में चोरी के 1.61 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। यह चोरी के कुल मामलों का 70% है। इसके बाद बेंगलुरू (10804 मामले) और मुंबई (9718 मामले) का नंबर है।

  • 2017 में संपत्ति के खिलाफ अपराधों के 7.75 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। यह देश में दर्ज हुए कुल अपराधों का 25.3% है।
  • इन मामलों में 6.99 लाख से ज्यादा यानी करीब 90% चोरी और सेंधमारी के हैं।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
NCRB Data: NCRB Report On Gadgets Theft Statistics Over Mobile Phones Laptop Stolen Each Year


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qtIJ9A
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list