World Wide Facts

Technology

13 अमेरिकी सेटेलाइटों के साथ ‘कार्टोसैट-3’ 25 नवंबर को लॉन्च, सैन्य सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होगा

चेन्नई. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) ‘चंद्रयान-2’ को लॉन्च करने के कुछ समय बाद अब नए मिशन के लिए तैयार है। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 25 नवंबर को एडवांस्ड रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट ‘कार्टोसैट-3’ लॉन्च करने की योजना है। स्पेस एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि इसरो का लॉन्चिंग व्हिकल पीएसएलवी-सी47 अगले सोमवार को ‘कार्टोसैट-3’ को अंतरिक्ष में 509 किलोमीटर दूर कक्षा में भेजेगा। इसके साथ 13 छोटे कमर्शियल अमेरिकी उपग्रह भी भेजे जाएंगे।

कार्टोसैट-3 का वजन लगभग 1,500 किलोग्राम है। यह थर्ड जेनरेशन के एडवांस्ड हाई रिजॉल्यूशन वाले अर्थ इमेजिंग सेलेलाइटों मेंपहला है। पृथ्वी की कक्षा में इसे 97.5 डिग्री झुकाव पर स्थापित किया जाएगा। चंद्रयान-2 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसरो का पिछला नियमित रूप से काम करने वाला उपग्रह आरआईएसएटी-2बी था, जिसे 22 मई को लॉन्च किया गया।इसरो ने कहा कि 25 नवंबर को 9.28 बजे सेटेलाइट को लॉन्च किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक, इसका इस्तेमाल मौसम की जानकारी, सैन्य सुरक्षा के लिए किया जाएगा।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar /national/news/advanced-remote-sensing-satellite-cartostat-3-on-nov-25-launch-01690221.html
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list