World Wide Facts

Technology

संयुक्त राष्ट्र ने भारत को 13 नौसैनिक बंदूकें बेचने की मंजूरी दी, कीमत 7100 करोड़ रुपए होगी

वाशिंगटन. संयुक्त राष्ट्र (यूएस) ने भारत को 13 एमके45 नौसैनिक बंदूक बेचने को मंजूरी दे दी है। बंदूकों के सभी उपकरणों के साथ इसकी कीमत 7100 करोड़ रुपए होगी। रक्षा सौदों को मंजूरी देने वाली रक्षा सुरक्षा एवं सहयोग एजेंसी (डीएससीए) ने बुधवार देर रात इसकी जानकारी दी। विदेशी सैन्य बिक्री के तहत इस सौदे को स्वीकृती दी गई। इसे अमेरिका डिफेंस ने नौसेना ऑपेशनों के लिए तैयार है। भारत को अपग्रेडेड वर्जन सौंपा जाएगा, जिसके बैरल की लंबाई अपेक्षाकृत अधिक होगी। यह 5 इंच,एल 62 बैरल से युक्त होगा। एमके 45 युद्धपोतों से समुद्री सतह और हवाई हमले करने में सक्षम है।

डीएससीए ने सौदे के लिए अनिवार्य प्रमाणीकरण जारी कर दी है। किसी भी सौदे को मंजूरी देने के लिए एजेंसी एक महीने का समय लेती है। इस अवधि में सौदे से संबंधित किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इस बंदूक को चलाने के काम आने वाले 3,500 प्रोजेक्टाइल,गोलाबारूद, कलपुर्जे और अन्य उपकरण भी भारत को बेचे जाएंगे।

एमके45 से नौसेना के समुद्री ऑपरेशनों की क्षमता बढेगी

अमेरिका भारतीय सैन्यकर्मियों को इन बंदूक को चलाने का प्रशिक्षण भी देगा।इन बंदूकों के मिलने के बाद भारतीय नौसेना की समुद्री ऑपरेशनों की क्षमता बढ़ेगी। भारतीय युद्धपोत इनकी मदद से अमेरिकी नौसेना जहाजों के साथ मिलकर सटीक अभियान चला सकेंगे। एमके 45 की आने के बाद भारतीय नौसेना समुद्री क्षेत्र में अपनी मौजूदा और भविष्य के खतरों से प्रभावी ढंग से निपट सकेगी।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
एमके 45 नौसेना बंदू को अमेरिका रक्षा ने तैयार किया है।(फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar /national/news/defence-deal-us-approves-sale-of-13-naval-guns-worth-1-billion-to-india-01691771.html
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list