World Wide Facts

Technology

अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर कांग्रेस का आरोप- यह एनआरसी और सरकार की चमचागिरी करने का जादू है

नई दिल्ली. गायक-संगीतकार अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने को कांग्रेस ने सरकार की चमचागिरी करने का परिणाम बताया। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, “कारगिल युद्ध में शामिल रहे हमारे जवान और सेना के पूर्व अफसर मोहम्मद सनाउल्लाह को घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। वहीं, भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट के बेटे को देश का सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान दिया जा रहा है। यह एनआरसी और सरकार की चमचागिरी करने का जादू है।” सामी उन 118 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पद्मश्री दिए जाने की शनिवार को घोषणा की गई। गृह मंत्रालय की सूची में महाराष्ट्र उनका घर दर्शाया गया है।

जयवीर शेरगिल ने 3 सवाल किए, “पहला, क्यों सनाउल्लाह जैसे भारतीय सेना के अफसर को एनआरसी के द्वारा विदेशी घोषित किया जाता हैं वहीं, एक पाकिस्तानी पायलट के बेटे को पद्मश्री दिया जा रहा है? दूसरा, क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरूरी है या सरकार का गुणगान? तीसरा, क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है कि करो सरकार की चमचागिरी, मिलेगा तुमको पद्मश्री?”

दिग्विजय ने अदनान को पद्मश्री दिए जाने पर खुशी जाहिर की

वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। दिग्विजय ने ट्वीट किया, “सभी पद्मश्री सम्मान से सम्मानित लोगों को बधाई। मैं सिंगर और संगीतकार अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने से बहुत खुश हूं। मैंने भारत सरकार से उन्हें भारतीय नागरिकता दिए जाने की सिफारिश की थी और मोदी सरकार ने उन्हें यह प्रदान कर दी। भारत सरकार को किसी भी व्यक्ति को बिना किसी धार्मिक पक्षपात के नागरिकता प्रदान करने का पूरा हक है। फिर सीएए क्यों? सिर्फ भारतीय राजनीति का ध्रुवीकरण करने के लिए। अगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उत्पीड़ित मुस्लिम समुदाय भारतीय नागरिकता की मांग करते हैं, तब मोदी सरकार क्या करेगी?”

अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ था। उनके पिता पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट थे। उन्होंने 2015 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया था। जनवरी 2016 में सरकार ने उन्हें भारतीय नागरिता प्रदान कर दी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अदनान सामी को जनवरी 2016 में भारतीय नागरिकता दी गई थी।- फाइल


from Dainik Bhaskar /national/news/congress-slams-indian-govt-over-padma-shri-to-adnan-sami-news-updates-126610029.html
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list