World Wide Facts

Technology

बाढ़ और भूस्खलन से 30 की मौत; 3500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

रियो डे जेनेरो. दक्षिणपूर्वी ब्राजील में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 30 की मौत हो गई। वहीं, 17 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटे सिविल डिफेंस टीम के मुताबिक, मिनास गैरेस राज्य में भारी बारिश के बाद साढ़े तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

शुरुआत में मरने वालों की संख्या 11 थी। लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा बढ़ गया। ज्यादातर मौतें राजधानी बेलो हॉरिजोंटे में हुई। शुक्रवार को शहर में 24 घंटों में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश हुई। इसके बाद भूस्खलन से कई मकान गिर गए। इसमें दबने से भी कई लोगों की जान गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिविल डिफेंस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37qmpy8
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list