World Wide Facts

Technology

कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 25 हुई, बीमारी न फैले इसलिए 2 करोड़ लोगों का संपर्क बाहरी दुनिया से काटा गया

बीजिंग. चीन में कोरोनावायरस का असर लगातार बढ़ रहा है। देशभर में इस वायरस से प्रभावित 830 लोगों की पहचान हो चुकी है। इसके अलावा 20 प्रांतों में 1072 लोगों के इसी वायरस से प्रभावित होने का शक है। गुरुवार तक इससे मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई। चीन के जिन 5 शहरों में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, उन्हें लॉकडाउन कर दिया गया है। वुहान के 90 लाख लोगों समेत कुल2 करोड़ लोग बाहरी दुनिया से अलग हो गए हैं।इन 5 शहरों सेबाहर जाने वाली बसें, ट्रेनें और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे पहले कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों के चीन से बाहर जाने की वजह से इस बीमारी का असर दुनियाभर के 9 देशों तक पहुंच चुका है।

एक दिन पहले ही सऊदी अरब के अस्पताल में काम करने वाली एक भारतीय नर्स कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई थी। हालांकि, सऊदी स्थित भारतीय दूतावास का कहना है कि नर्स वायरस के उस टाइप से पीड़ित नहीं है, जिसने चीन में 25 लोगों की जान ली। बताया गया है कि नर्स कोरोनावायरस के एमईआरएस-सीओवी टाइप से पीड़ित है, न कि 2019-एनसीओवी (वुहान) टाइप से।

लोगों के बिना कारण घरों से निकलने पर भी रोक

प्रशासन ने सबसे ज्यादा प्रभावित पांच शहरों वुहान, इझोऊ, हुआंगगैंग, चिबी और झिझियांग से लोगों के बाहर जाने पर रोक लगा दी है। इन शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ट्रेनें रोक दी गई है। लोगों को बिना कारण घर से निकलने से मना किया गया है। साथ हीभीड़ के जुटने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

चीन में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार कोकहा कि कोरोना वायरस को लेकर हम सतर्क हैं। चीन में हमारे दूतावास ने भी एडवाइजरी जारी की है। आने वाले लोगों को स्क्रीनिंग प्रॉसेस से गुजरना होगा। बाकी वहां रहने वाले भारतीयों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

देशों में सामने आए मामले:

देश मामले मौत
चीन 830 17
थाईलैंड 4 0
जापान 1 0
मकाऊ 1 0
जापान 1 0
दक्षिण कोरिया 1 0
ताइवान 1 0
अमेरिका 1 0
सिंगापुर 1 0

माना जा रहा है कि वायरस जानवर से फैला है
अमेरिका के 5 हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। लंदन से मॉस्को तक केहवाई अड्डों पर भी जांच की जा रही है। डब्ल्यूएचओ ने पुष्टि की है कि प्रभावित लोगों के संपर्क में आने पर यह फैल सकता है।माना जा रहा है कि जानवर से यह वायरस फैला। चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के निदेशक गाओ फू ने कहा कि हम पहले से ही जानते हैं कि बीमारी एक ऐसे जगह से पनपी, जहां अवैध तरीकेसे जंगली जानवरों कीखरीद-बिक्री होतीहै।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
China Coronavirus effects more, nearly thousand cases identified, cities under lockdown news and updates
China Coronavirus effects more, nearly thousand cases identified, cities under lockdown news and updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RXCy7N
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list