World Wide Facts

Technology

गांधीजी ने लोगों ने नैतिकता अपनाने के लिए कहा, लेकिन यहां इंसान ‌विधायक चुने जाने के बाद पागल हो जाता है: सत्यपाल मलिक

पणजी. गोवा के राज्यपाल सत्यापाल मलिक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राजनीति में नैतिकता लाने का श्रेय दिया। राजभवन की तरफ से गांधीजी के 150वें जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में मलिक ने सत्ता में लालच और ताकत की चाहत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सभी से सार्वजनिक जीवन में नैतिकता अपनाने का आग्रह किया था, यह बड़ी चीज है, क्योंकि आज तो भारत में इंसान विधायक चुने जाने के बाद पागल हो जाता है।

गांधी परिवार ने महात्मा गांधी को चरखे तक सीमित किया
गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए मलिक ने कहा कि गांधीजी के राजनीतिक वारिसों ने ही उनके गुणों को भुला दिया। मलिक ने कहा, “हमने गांधीजी को राममनोहर लोहिया की दृष्टि से जाना। लोहिया मानते थे कि गोडसे ने सिर्फ गांधीजी के भौतिक रूप को मारा है। लेकिन उनके राजनीतिक वारिसों ने तो गांधीजी की आत्मा ही मार दी। उन्होंने गांधीजी के गुण भुला दिए और उनके स्तर को सिर्फ एक चरखे तक सीमित कर दिया।”

मलिक ने आगे कहा, “मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि गांधीजी में कोई अभिमान नहीं था। वे सरलता के साथ जीने वाले आदमी थे। आज भारत में कोई भी विधायक बनते ही पागल हो जाता है। उन्हें गांधीजी से सीखना चाहिए।

मलिक ने 3 नवंबर को गोवा के राज्यपाल पद की शपथ ली

सत्यपाल मलिक को 25 अक्टूबर को कश्मीर से हटाकर गोवा का राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने 3 नवंबर को शपथ ली। हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर में अपने समय को याद करते हुए कहा था कि पुरानी यादें अब तक दिल से नहीं गईं। मैं कश्मीर से कुछ दिन पहले ही गोवा आया हूं। मेरी कश्मीर की खुमारी अब तक कम नहीं हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक। (फाइल)


from Dainik Bhaskar /national/news/goa-governor-satyapal-malik-on-mahatma-gandhi-and-morality-news-and-updates-126197041.html
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list