World Wide Facts

Technology

डेमोक्रेट सीनेटर कमला हैरिस ने 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इनकार किया, ट्रम्प ने तंज कसा- हम आपको मिस करेंगे

वॉशिंगटन. भारतीय मूल की डेमोक्रेट अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की योजना से बाहर आ गईं। उन्होंने कहा, “मेरे समर्थकों, मैं दुख के साथ कहना चाहती हूं कि मैंने आज चुनाव लड़ने की योजना को रोक दिया है। इसका मुझे दुख है। मुझे चुनाव लड़ने के लिए वित्तीय संसाधन की जरूरत थी। मैं अरबपति नहीं हूं। मेरे पास चुनाव में उतरने के लिए धन नहीं थे।” उन्होंने कहा कि वे भले चुनाव में उतरने की योजना रोक दी हो लेकिन वह सभी लोगों, विशेषकर उन लोगों के न्याय के लिए लड़ाई जारी रखूंगी जिनकी आवाज को नहीं सुनी जाती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला इस फैसले पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, “यह बुरा हुआ। हम आपको मिस करेंगे कमला।” इसके जवाब में कमला ने कहा, “कोई बात नहीं मिस्टर राष्ट्रपति। आपके उपर चल रहे महाभियोग की सुनवाई के दौरान भी आपको देखूंगी। मैं भले चुनाव नहीं लडूंगी लेकिन आपको हराने के लिए हमेशा काम करती रहूंगी।”

पिछले कुछ दिनों में जीवन केसबसे कठिन फैसले तक पहुंची: कमला

कमला ने एक वीडियो संदेश ट्वीटर पर साझा करते हुए बताया था कि राष्ट्रपति चुनाव में उतरने में धन की कमी सामने आ रही है। इसलिए वह 2020 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा, “आज यह सच है। मैंने इस फैसले के लिए सभी दृष्टिकोण से विचार किया। पिछले कुछ दिनों से, मैं अपने जीवन की सबसे कठिन फैसले तक पहुंची। मैंने वित्तीय संसाधन की कमी की वजह से राष्ट्रपति चुनाव से खुद को अलग करने का फैसला लिया।”

कमला की मां भारतीय थी जबकि पिता जमैका से थे

भारतीय मूल की कमला हैरिस को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा था। कई लोग उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कड़ी चुनौती देने वाले नेता के रूप में देखते थे। कमला हैरिस के माता-पिता कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले में पढ़ाई करने बाहर से अमेरिका आए थे। हैरिस की मां श्यामला गोपालन भारत और पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका से आए हैं। दोनों नागरिक अधिकार आंदोलनों में सक्रिय रहे। वे अश्वेतों की जागरुकता और आजादी पर चर्चा करने वाले छात्रों के एक समूह से जुड़े थे। मां की मौत 2009 में कैंसर से हो गई।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने कहा कि भले मैं चुनाव नहीं लडूंगी लेकिन ट्रम्प को हराने के लिए काम करती रहूंगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ll7a0m
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list