World Wide Facts

Technology

देश में अगले साल 9.2% सैलरी बढ़ने की संभावना, लेकिन महंगाई से ग्रोथ प्रभावित हो सकती है

नई दिल्ली. नए साल में देश में कर्मचारियों की सैलरी 9.2 फीसदी बढ़ने की संभावना है। यह ग्रोथ एशिया में सबसे ज्यादा होगी लेकिन महंगाई बढ़ने के चलते खेल बिगड़ सकता है। कॉर्न फेरी ग्लोबल सैलरी फोरकास्ट के मुताबिक, महंगाई से एडजस्ट करने के बाद सैलरी में असल में सिर्फ 5% वृद्धि रहने की उम्मीद है। अगले साल होने वाली 9.2% की यह ग्रोथ पिछले साल की 10% वृद्धि से कम है। कॉर्न फेरी इंडिया के चेयरमैन और रीजनल मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीत सिंह ने कहा कि वैश्विक मंच पर सैलरी में भारी गिरावटों के बावजूद भारत ने मजबूत ग्रोथ दर्ज कराई है।

वैश्विक स्तर पर सैलरी में 4.9% वृद्धि की उम्मीद
वैश्विक स्तर पर 2020 में 4.9% की दर से सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। 2.8% के ग्लोबल इंफ्लेशन रेट के अंदाजे के बाद रियल-वेज सैलरी 2.1% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा रियल वेज ग्रोथ एशिया में होने की उम्मीद है यहां सैलरी 5.3% से बढ़ने की संभावना है, रियल वेज सैलरी 3.1% और महंगाई दर 2.2% रहने की उम्मीद है। इंडोनेशिया में 8.1% सैलरी ग्रोथ की उम्मीद है। मलेशिया में 5%, चीन में 6% और कोरिया में 4.1% वृद्धि हो सकती है। सबसे कम सैलरी ग्रोथ में जापान आगे है। यहां पर 2% ग्रोथ रहने की संभावना है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


from Dainik Bhaskar /business/news/the-country-is-expected-to-increase-salary-by-92-next-year-but-inflation-may-affect-growth-126197040.html
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list