World Wide Facts

Technology

प्रियंका गांधी आज काशी आएंगी, रविदास मंदिर में दर्शन करेंगी; सीएए के विरोध में गिरफ्तार लोगों से भी मिलेंगी

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को काशी दौरे पर आएंगी। प्रियंका यहां राजघाट स्थित रविदास मंदिर में दर्शन करने के बाद नागरिकता संशोधन काननू के विरोध में गिरफ्तार 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगी। यहां 19 दिसंबर को सीएए के विरोध में हिंसा के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। प्रियंका उसके परिजन से मुलाकात कर सकती हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी में प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया था। तब से उनका चौथा काशी दौरा है। प्रियंका के दौरे को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट है।

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि प्रियंका वाराणसी में करीब तीन घंटे रहेंगी। राजघाट स्थित रविदास मंदिर में पूजा के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं से बात करेंगी। साथ ही में संपूर्णानंद सांस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में जीते प्रत्याशियों से भी मिलेंगी।

बेनियाबाग से हुई थी 56 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी
धारा 144 प्रभावी होने के बावजूद 19 दिसंबर को बेनियाबाग के पास नागरिकता कानून के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने यहां से 56 लोगों की गिरफ्तारी की थी। जिन पर निषेधाज्ञा के उल्लंघन, हिंसा भड़काने जैसी धाराएं लगाई गई थीं।

6 माह पहले काशी आई थीं प्रियंका
प्रियंका इससे पहले 19 जुलाई को काशी आई थीं। उन्होंने सोनभद्र के उंभा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हत्याकांड के पीड़ितों से बीएचयू के ट्रामा सेंटर में मुलाकात की थी। उससे पहले प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान 16 मई को कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए रोड शो करने आयी थीं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 20 मार्च को वे गंगा यात्रा करते हुए प्रयागराज से वाराणसी पहुंची थीं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रियंका गांधी काशी में 3 घंटे रहेंगी। - फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar /uttar-pradesh/varanasi/news/up-congress-general-secretory-priyanka-gandhi-visit-kashi-today-ravidas-temple-meet-caa-protesters-in-varanasi-uttar-pradesh-latest-news-updates-126476095.html
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list