
इस्लामाबाद / नई दिल्ली.विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानियों ने एक साल में 85 हजार शिकायतें दर्ज करवाई हैं। इनमें सऊदी अरब में रहने वाले पाकिस्तानी सबसे आगे हैं। उन्होंने 21 हजार से ज्यादा शिकायतें की हैं। 7 हजार शिकायतों के साथ ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी दूसरे नंबर पर हैं। यह खुलासा पाकिस्तान डिलीवरी यूनिट की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। इसके मुताबिक सबसे ज्यादा 31 हजार शिकायतें नगर पालिका से जुड़ी हैं।
सात हजार शिकायतें गैस और बिजली की हैं। 5 हजार से ज्यादा शिकायतें उन देशों में कानून व्यवस्था यानी लॉ एंड ऑर्डर और एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स के खिलाफ दर्ज कराई हैं। पाकिस्तानी सिटीजन पोर्टल के मैनेजर आदिल सईद साफी के मुताबिक देश के सिटीजन पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का बिना देरी किए 45 दिनों के अंदर निबटारा करने की सीमा तय है।
102 देशों में रह रहे भारतीयों ने 13 हजार शिकायतें कीं
भारतीय करीब 102 देशों में फैले हैं। लेकिन सबसे ज्यादा शिकायतें सऊदी वालों की ही हैं। 2019 में कुल 13,000 शिकायतें आईं, इनमें सबसे ज्यादा 3,844 सऊदी में रहने वाले भारतीयों की हैं। उनकी शिकायतें कम सैलरी, पैसे रोक लेने, काम के विपरीत हालात और धोखाधड़ी से जुड़ी हुईं हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/pakistanis-living-in-saudi-arabia-are-at-the-forefront-of-making-complaints-indians-also-have-the-most-complaints-from-here-126521281.html
0 Comments:
Post a Comment