World Wide Facts

Technology

सुल्तान काबूस बिन सईद का 79 वर्ष की आयु में निधन; 50 साल तक अरब दुनिया का शासक रहा था

मस्कट.आधुनिक अरब दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नेता सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद का निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। रॉयल कोर्ट ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “दु:ख और गहरी निराशा के साथ ... रॉयल कोर्ट सुल्तान काबूस बिन सईद के निधन पर शोक व्यक्त करता है। उन्होंने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया।” काबूस 1970 में अपने पिता सईद बिन तैमूर का तख्तापलट कर ओमान की सत्ता पर काबिज हुआ था। रॉयल कोर्ट के दीवान ने सुल्तान काबूस के निधन पर तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

काबूस बिन सईद पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और ऐसा माना जा रहा है कि वह पेट के कैंसर से पीड़ित थे। काबूस ने अपने पीछे कोई वारिस नहीं छोड़ा। वह अविवाहित था और उनकी कोई संतान या भाई नहीं था। ऐसे में देश की सत्ता किसके हाथ में होगी, यह स्पष्ट नहीं है। ओमान के संविधान के अनुसार, शाही परिवार को सिंहासन के खाली होने के तीन दिनों के भीतर उत्तराधिकारी का चयन करना अनिवार्य है। यदि शाही परिवार किसी एक नाम पर सहमत नहीं होता है तो काबूस द्वारा लिखे पत्र में बताए गए किसी व्यक्ति को उत्तराधिकारी बनाया जाएगा। नए उत्तराधिकारी को शाही परिवार का सदस्य होना चाहिए। साथ ही, उसे मुस्लिम, परिपक्व, तर्कसंगत और ओमान के मुस्लिम माता-पिता का वैध पुत्र होना चाहिए।

सुल्तान ओमान में सर्वोच्च पद है और वह सभी बड़े ओहदा संभालता है

स्थानीय विशेषज्ञों का मानना है कि 80 से ज्यादा लोग इस योग्यता को पूरी कर रहे हैं लेकिन संभवत: असद बिन तारीक के नाम पर सहमति बन सकती है। तारीक (65) को 2017 में अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग मामले में उप-प्रधानमंत्री बनाया गया था। इसके अलावा संस्कृति मंत्री हैथम बिन तारीक अल सईद और ओमान के पूर्व नौसेना कमांडर शिहब बिन तारीक अल सईद का नाम शामिल है। सुल्तान ओमान में सर्वोच्च पद है और वह प्रधानमंत्री, सेना के सुप्रीम कमांडर, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री जैसे पद भी संभालता है। काबूस के व्यक्तित्व को करिश्माई और दूरदर्शी बताया जाता है। वो ओमान में बेहद लोकप्रिय भी थे। लेकिन, उन्होंने भी विरोध की आवाजों को दबा दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
काबूस 1970 में अपने पिता सईद बिन तेमूर का तख्तापलट कर ओमान की सत्ता पर काबिज हुआ था।- फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35I9Dtd
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list