World Wide Facts

Technology

23 जनवरी की रात शनि का मकर राशि में प्रवेश, आपकी राशि पर होगा असर, क्या करें और क्या न करें

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 23 जनवरी की रात कोशनि राशिबदलकरमकरमें प्रवेश करेगा। इससे पहले 26 जनवरी 2017 से ये ग्रह धनु राशि में था। अबशनि29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में जाएगा। लेकिन उसी साल 12 जुलाई को लौटकर फिर सेमकर राशि में आ जाएगा। इसके बाद 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार 30 साल शनि का खुद की राशि में प्रवेश हुआ है। शनि की वजह से कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।इस बार शनि पूरे ढाई साल मकर राशि में ही रहेगा। इसी राशि में शनि वक्री भी होगा, लेकिन राशि नहीं बदलेगा। 11 मई से 28 सितंबर तक शनि वक्री रहेगा। यहां जानिए सभी 12 राशियों पर शनि का कैसा असर होने वाला है और इस ग्रह अशुभ असर से बचने के लिए कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं…

  • मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

शनि की वजह से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुरानी बाधाएं अब हल होने लगेंगी और कार्यों में गति आएगी। नौकरी करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

  • वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब)

इस राशि के लिए शनि की स्थिति शुभ रहेगी। वृष पर अब ढय्या नहीं रहेगा।धन संबंधी कामों विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

  • मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

इन लोगों के लिए शनि का ढय्या शुरू हो रहा है। इसवजह से हानि के योग बन रहे हैं। सावधान रहने का समय है। बुरी संगत से बचें और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ें।

  • कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपकी राशि के लिए शनि शुभ स्थिति में रहेगा। रुके कामों में गति आने से सफलता मिलेगी और पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी।

  • सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के लोगों को खान-पान में लापरवाही से बचना होगा। शनि की वजह से रोगों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

  • कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इन राशि के लोगों को शनि की वजह से शुभ फल प्राप्त होंगे। इस राशि से शनि का ढय्या उतर जाएगा। नौकरी में अधिकारियों की मदद से प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में सुख बना रहेगा।

  • तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि शनि का ढय्या शुरू होगा। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ बातों की वजह से चिंता बनी रहेगी। धन संबंधी कामों में बाधाएं बढ़ सकती हैं।

  • वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

शनि की वजह से दैनिक जीवन में सुख बढ़ेगा। इस राशि से साढ़ेसाती उतर जाएगी।इन लोगों को कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता मिल सकती है। पुराने अटके कामों में गति आएगी।

  • धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढय्या है, ये शुभ रहेगा। सफलता के साथ ही मान-सम्मान मिलेगा। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।

  • मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपके लिए शुभ समय रहेगा। साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा। कार्यों में आशा के अनुरूप सफलता मिल सकती है। पुरानी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

  • कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इन लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। शनि की साढ़ेसाती शुरू हो गई है। शनि का साथ मिलेगा और नौकरी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

  • मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के लिए शनि का राशि परिवर्तन लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। धन लाभ मिलने के अवसर मिलेंगे।

मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं शनिदेव

पं. शर्मा के अनुसार शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। खुद की राशि में शनि अधिक बलवान और प्रभावशाली हो जाता है। जिस तरह हम अपने घर में आराम से रहते हैं, हमारे मन को शांति मिलती है, ठीक उसी तरह शनि अपनी राशि में मकर में यानी अपने घर में रहेगा। शनि को न्यायाधीश माना गया है। ये ग्रह ही हमारे अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करता है। शनि के बुरे असर से बचने के लिए हमें गलत कामों से बचना चाहिए।

शनि के लिए क्या करें और क्या न करें

शनि के अशुभ असर को कम करने के लिए हर शनिवार ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। हनुमानजी, शिवजी और श्रीकृष्ण की विशेष पूजा करें। घर के बड़े लोगों का और अन्य वरिष्ठ लोगों का सम्मान करें। भूलकर भी किसी महिला और बूढ़े व्यक्ति का अनादर न करें। तिल, तेल, काले वस्त्र का दान करना चाहिए। हर शनिवार शनि के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं। आलस्य से बचें, अपना काम ईमानदारी से करें। बेईमानी करेंगे तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Shani Graha Saturn Transit 2020 Capricorn Makar Rashi Zodiac Sign Impact Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uoIgai
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list