World Wide Facts

Technology

पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस में गोलीबारी, तीन घायल; हमलावर ने खुद की जान ली

होनोलुलु. अमेरिका के हवाई स्थित मिलिट्री बेस पर्ल हार्बर पर बुधवार दोपहर एक हमलावर ने खुलेआम गोलीबारी कर दी। इसमें तीन लोग घायल हुए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हमलावर ने फायरिंग के बाद खुद को गोली मार ली। बेस को पूरी तरह बंद कर दिया गया। सिर्फ पुलिस और मिलिट्री टीम के वाहनों को अंदर जाने की अनुमति दी गई है।

पर्ल हार्बर में अमेरिका की हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र की टुकड़ी के लिए शिप्स और सबमरीन का आधुनिकीकरण होता है। इसके अलावा इनकी मरम्मत और मेंटेनेंस की देखरेख भी यहीं होती है। पर्ल हार्बर में अमेरिका के करीब 10 नौसैनिक युद्धपोत और 15 सबमरीन खड़ी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोलीबारी की घटना के बाद पर्ल हार्बर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YhX4CA
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list