World Wide Facts

Technology

भगौड़े नित्यानंद ने इक्वाडोर में द्वीप पर नया देश बसाया, नाम रखा कैलासा

नई दिल्ली.दुष्कर्म के आराेपाें में फरार और भारत से भाग चुके नित्यानंद स्वामी के बारे में चर्चा है कि उसने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद औरटाेबैगाे के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है। रिपाेर्ट्स के अनुसार उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है।हालांकि, इन रिपाेर्ट्स की काेई पुष्टि नहीं हुई है

नेपाल के रास्ते भागा इक्वाडोर

कर्नाटक में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में नित्यानंदवांछित है। गुजरात के आश्रम में लड़कियाें के शाेषण की खबराें और बच्चाें काे बंधक बनाकर रखने के मामले में भी पुलिस उसे तलाश रही है। बताया जाता है कि वह नेपाल के रास्ते इक्वाडाेर भागा था। खबर है कि यह द्वीप नित्यानंद ने खरीदा है।

नए देश की वेबसाइट भी बनाई

ऐसी भी जानकारी मिली है किनित्यानंद ने नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। उसकी वेबसाइट पर दावा किया गया है- कैलासा बिना सीमाओं का देश है, जिसे दुनियाभर से बेदखल हिंदुओं ने बसाया है। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक नित्यानंद 2018 के अंत में जमानत का फायदा उठाते हुए देश से भाग गया था। उसका पासपोर्ट सितंबर 2018 में एक्सपायर हो चुका है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नित्यानंद ने नए देश कैलासा की वेबसाइट भी बनाई है।


from Dainik Bhaskar /national/news/nityananda-settled-a-new-country-on-island-in-ecuador-126203917.html
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list