World Wide Facts

Technology

मंत्री अनिल विज ने कहा- प्रियंका और राहुल ‘लाइव पेट्रोल बम’ हैं, जहां जाते हैं आग लगाते हैं

चंडीगढ़. हरियाणा के स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी को ‘लाइव पेट्रोल बम’ कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि वे जहां भी जाते हैं आग लगाते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं।

विज की टिप्पणी तब आई है जब एक दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ की सीमा के बाहर राहुल-प्रियंका को रोक दिया था। दोनों नेता सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में मारे गए युवकों के परिजन से मिलने जा रहे थे।

पिछले सप्ताह हिंसक प्रदर्शन में मेरठ में 2 लोग मारे गए थे

मेरठ में पिछले सप्ताह नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया था। नागरिकता कानून लागू होने के बाद से ही देशभर के राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक लगभग 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार समेत कई राज्य हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा- राहुल-प्रियंका के कारण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान होता है।


from Dainik Bhaskar /national/news/haryana-minister-anil-vij-on-congress-leaders-priyanka-gandhi-rahul-gandhi-ko-petrol-bomb-kaha-126377640.html
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list