World Wide Facts

Technology

एफिल टावर से दोगुना एस्टेरॉयड 44 हजार किमी की रफ्तार से पृथ्वी के पास से गुजरेगा

न्यूयाॅर्क.जब दुनिया के अधिकतर देश क्रिसमस मना रहे होंगे, तब पेरिस के एफिल टावर से दोगुना बड़ा एस्टेराॅयड (क्षुद्रग्रह) पृथ्वी के नजदीक से 44,172 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर जाएगा। यह एस्टेराॅयड इसी सप्ताह 26 दिसंबर यानी बाॅक्सिंग-डे के दिन सुबह 7.52 बजे गुजरेगा।

नासा का आकलन है कि इस अंतरिक्षीय चट्टान का व्यास करीब 2,034 फीट (620 मीटर) है। ऐसे एस्टेराॅयड पृथ्वी के नजदीक से गुजरते रहते हैं और समय-समय पर नासा इन्हें लेकर अलर्ट जारी करता रहता है। कई बार एक ही दिन में बहुत से एस्टेराॅयड पृथ्वी के नजदीक से गुजर जाते हैं अाैर धरती पर लाेगाें काे इसका अाभास भी नहीं हाेता। ताजा एस्टेराॅयड 2000 में खाेजा गया था। इसलिए इसे 2000 सीएच-59 नाम िदया गया है।

नासा का अनुमान है कि इसका अाकार 919 फीट अाैर 2,034 फीट के बीच हाे सकता है। एेसे में इसे एफिल टाॅवर (1,063 फीट) अाैर एंपायर एस्टेट िबल्डिंग (1,453 फीट) से भी बड़ा बताया जा रहा है। नासा की गणना के मुताबिक यह 44,172 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अागे बढ़ रहा है अाैर यह पृथ्वी से 7,291,400 किमी दूरी से गुजरेगा। यानी यह पृथ्वी की चंद्रमा से दूरी से 19 गुना दूरी से गुजरेगा। हालांकि खगाेलीय भाषा में यह पृथ्वी के बहुत नजदीक से गुजर रहा है। यह दूरी पृथ्वी अाैर सूर्य के बीच की दूरी के 12वें हिस्से के बराबर है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
एस्टेराॅयड 2000 सीएच-59 बाॅक्सिंग डे की सुबह 7.54 बजे पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा।


from Dainik Bhaskar /national/news/asteroid-will-pass-through-the-earth-126361967.html
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list