World Wide Facts

Technology

गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी बोले- मुस्लिम दुनिया के 150 मुल्कों में रह रहे, हिंदुओं का एक देश, तब इतनी समस्या क्यों

गांधीनगर. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी नेनागरिकता कानून का विरोध कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को रहने के लिए दुनिया में 150 देश हैं, जबकि हिंदुओं के लिए केवल 1 देश है। फिर भी आपको इतनी तकलीफ है।अगर आप गांंधीजी के सिद्धांतों को मानते हैं तो आपको बताना चाहिए कि आप नागरिकता कानून का विरोध क्यों कर रहे हैं।

नागरिकता कानून(सीएए) के समर्थन में अहमदाबाद में गांधी आश्रम के पास आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि जब इन तीन देशों में रहने वाले लोग भारत आएंगे तो उन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए। मैं कांग्रेस से इस बात का जवाब देने के लिए कहता हूं कि अगर वे गांधीजी का अनुसरण करते हैं तो वे सीएए का विरोध क्यों कर रहे हैं।

कांग्रेस साजिश कर देश में अशांति फैला रही: रूपाणी

रूपाणी ने कहा कि भारत को आजादी मिली तब भारत में मुस्लिमों की जनसंख्या कुल जनसंख्या के महज 9% थी, जो 70 साल में बढ़कर 14%हो गई है। भारत के मुस्लिम यहां पर गैर सांप्रदायिकता होने के कारण आनंद से रहते हैं। सीएए के कानून के कारण भारत के किसी मुस्लिम की नागरिकता छिनी नहीं जाएगी, लेकिन कांग्रेस साजिश कर देश में अशांति फैला रही है।

‘कांग्रेस को वोट बैंक का डर सता रहा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संपूर्ण देश पीड़ित हिंदूशरणार्थियों को रखने के कानून का स्वागत कर रहा है तब कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। क्योंकि उन्हें वोटबैंक का डर सताने लगा है। पाकिस्तान समेत अन्य देशों के हिंदूशरणार्थियों में अधिकांश अनुसूचित जाति के हैं और उनका ही कांग्रेस विरोध कर रही है। एनआरसी देश से घुसपैठ और आतंकी तत्वों को खदेड़ने का कानून है। कांग्रेस इस मामले में भारत की अलग-अलग कौम के बीच वैमनस्य फैलाकर कौम वादी जहर घोलने का काम कर रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सीएम विजय रूपाणी। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar /gujarat/news/citizenship-amendment-act-vijay-rupani-says-india-is-the-only-country-in-the-world-for-hindus-126377187.html
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list