
लखनऊ.उन्नाव दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के विशाल अहाते वाले घर के भीतर और बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। माखी गांव मेंअब उसके वर्चस्व का साम्राज्य तबाह हो चुका है। लोग चुप हैं, कुछ लोग सद्भाव दिखाने सेंगर के घर भी पहुंचे थे,लेकिन कोई खुल कर बोलने को तैयार नहींहै।
फैसले से लोगों का कोर्ट पर भरोसा बढ़ा
लोगइस बात की चर्चा जरूर करते हैं कि बेहद कठोर सजा दी गई है। इसकी उम्मीद उन्हेंनहीं थी। फैसले से लोगों का कोर्ट पर भरोसा बढ़ा है। उम्रकैद की सजा से गांव के लोग खुश हैं। लोग दबी जुबान में कह रहे हैं कि आतंक का भी एक दिनअंत जरूरहोता है। कई लोगों को भरोसा था कि विधायक बाहर आ जाएंगे, लेकिन अब संभव नहीं है। सन्नाटा पीड़ितके घर के बाहर भी नजर आता है, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इनकी वजह से थोड़ी हलचल नजर आती है। हालांकि पीड़ितके घर पर ताला लटका है।जेल में रहने के दौरान कुलदीप के एक छोटे भाई की मौत हो चुकी है।
सेंगर को कोर्ट ने दी है उम्रकैद की सजा
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 2 साल पुराने मामले में दोषी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (53) को दिल्ली के कोर्ट ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि उसे मृत्यु तक जेल में रखा जाए। सेंगर पर 25 लाख रु. जुर्माना भी लगाया गया। सेंगर को भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है।
लड़की को अगवा कर किया था गैंगरेप
2017 में कुलदीप और उसके साथियों ने उन्नाव में लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था।जुलाई 2019 में पीड़ित की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसका आरोप विधायक पर लगा मगर जांच में उसे क्लीनचिट दी गई थी। हादसे में पीड़ित की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। पीड़ित लड़की और उसके वकील तभी से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सेंगर फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /uttar-pradesh/lucknow/news/unnao-rape-case-kuldeep-sengar-sentenced-to-life-imprisonment-peoples-trust-in-court-increased-due-to-verdict-126337665.html
0 Comments:
Post a Comment