World Wide Facts

Technology

राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार: रोजमर्रा के जीवन पर क्या असर पड़ेगा, 5 सवालों के जरिए जानें

जयपुर.कोरोनावायरस के चलते राजस्थान के इतिहास में पहली बार लॉकडाउन किया गया है। दवा, किराना, मीडिया और चिकित्सा जैसी जरूरी सेवाएं छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। ऐसा भी पहली बार हो रहा है, जब किसी महामारी की वजह से लॉकडाउन किया गया है। दुनिया में सबसे पहला लॉकडाउन अमेरिका ने 9/11 आतंकी हमले के बाद तीन दिन के लिए किया था। इसके बाद 2013 को बोस्टन को आतंकियों की खोज के लिए लॉकडाउन किया गया था। नवंबर 2015 में पेरिस हमले के बाद संदिग्धों को पकड़ने के लिए ब्रुसेल्स लॉकडाउन किया गया था।

लॉकडाउन क्या है?

  • लॉकडाउन वहव्यवस्था है, जो महामारीया किसी आपदा के वक्त शहर में सरकारी तौर पर लागू होती है।
  • लॉकडाउन में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती, उन्हें सिर्फ दवा या अनाज जैसी जरूरी चीजों के लिए बाहर आने की इजाजत मिलती है।बैंक से पैसा निकालने भी जा सकते हैं।

लॉकडाउन का असर 5 सवालों से समझें

1. मेरी राेजमर्रा की जरूरताें का क्या हाेगा, क्या उपलब्ध होंगी?
जवाब-
सब्जी, दूध, दवाएं आदि राेज काम आने वाली जरूरी वस्तुएं इस लाॅकडाउन से बाहर रहेंगी।

2. मैं पार्क में वाॅक कर सकूंगा और दूसरे रोजमर्रा केकाम?
जवाब- यह लाॅकडाउन आपकी जिंदगी काे अधिक सुरक्षित बनाने के लिए है। आप घर से बाहर जाएंगे ताे दूसराें के संपर्क में आजाएंगे, जाे आपकी सेहत के लिए जानलेवा भी हाे सकता है। लाॅकडाउन इसीलिए है। अति आवश्यक हाेने पर ही आपकाे अपने घर से बाहर निकलना हाेगा।

3. क्या मैं अपने वाहन से बाहर जा सकूंगा?
जवाब- लाॅकडाउन का मतलब ही यही है कि आप अपनी चार दीवारी में सीमित हाे जाएं। हां, किसी आवश्यक काम जैसे मेडिकल इमरजेंसी में एंबुलेंस की सेवाएं ली जा सकती हैं। काेई अन्य आपातकाल हाे ताे आपकाे सुरक्षा-व्यवस्था से जुड़े प्रशासन के लाेगाें से मदद लेनी हाेगी।

4. परिवार में वैवाहिक कार्यक्रमाें का क्या हाेगा?
जवाब- अभी काेराेनावायरस से वैसे ही हालात खराब हैं। ऐसे में किसी भी सामूहिक सामाजिक कार्यक्रम के आयाेजन की अनुमति ही नहीं है। आवश्यक ही हाे ताे इसकी मंजूरी स्थानीय प्रशासन से लेनी हाेगी।

5. क्या लाॅकडाउन में सरकारी और प्राइवेट संस्थान बंद हैं?
जवाब- सब बंद हैं। सिर्फ जरूरी सेवाओंसे जुड़े विभाग के ऑफिस ही खुले रहेंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जयपुर में कोरोना के चलते बाजार बंद हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U730xP
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list