World Wide Facts

Technology

शिवराज सरकार आज बहुमत साबित करेगी, नहीं आएगी कोई अड़चन, विश्वास मत से 4 सदस्य ज्यादा

भोपाल. 15 महीने बाद मध्य प्रदेश की कमान फिर शिवराज सिंह चौहान के हाथ में है। सोमवार को उन्होंने राजभवन में 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके कुछ ही घंटे बाद उनकी सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने की चुनौती है। देर रात विधान सभा की कार्यसूची जारी कर दी गई। वर्तमान में सदन में विधायकों की संख्या 205 है। बहुमत साबित करने के लिए भाजपा को 103 वोटाें की जरूरत है। जबकि भाजपा के पास 107 विधायक हैं।

भाजपा सरकार बनते ही विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने सोमवार रात इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा डिप्टी स्पीकर हिना कांवरे को दिया। विधानसभा सचिवालय के मुताबिक मंगलवार से विधानसभा सत्र शुरू होगा, जो 27 मार्च तक चलेगा। पहले दिन शिवराज विश्वास मत पेश करेंगे। 25 मार्च को गुड़ी पड़वा का अवकाश रहेगा। 26 मार्च को सरकार लेखानुदान पेश करेगी। इसी दौरान नए स्पीकर का भी चुनाव हो सकता है। 27 मार्च को लेखानुदान प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया जाएगा। शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। शपथ समारोह में पूर्व सीएम कमलनाथ, भाजपा नेता उमा भारती समेत कई बड़े अधिकारी व नेता मौजूद रहे।

चौथी बार मप्र के सीएम बनने वाले पहले नेता
एक साल, 3 महीने और 6 दिन बाद शिवराज सिंह चौहान फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें राज्यपाल लालजी टंडन ने सोमवार को राजभवन में हुए एक सादे समारोह में राज्य के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। शिवराज चौथी बार इस पद पर काबिज होने वाले प्रदेश के एक मात्र नेता हैं। कोरोना संकट को देखते हुए शपथ समारोह में सिर्फ 40 लोगों को बुलाया गया था। उनके बैठने की व्यवस्था भी ऐसे की गई, ताकि प्रत्येक के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी रहे। शपथ लेने के बाद शिवराज ने कहा कि अभी एक ही प्राथमिकता है कोरोना संक्रमण को रोकना। यह एक बड़ी चुनौती है। पहले स्थिति की समीक्षा करूंगा और तत्काल फैसले लूंगा। इसके बाद शिवराज सीधे वल्लभ भवन पहुंचे और कोरोना से जुड़े मसलों की एक फाइल पर दस्तखत किए। इसके बाद अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले शाम को पार्टी कार्यालय में शिवराज को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राज्यपाल लालजी टंडन का अभिवादन किया।


from Dainik Bhaskar /mp/bhopal/news/madhaya-pradesh-new-govt-shivraj-singh-chouhan-floor-test-assembly-congress-bjp-mlas-news-and-updates-127040790.html
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list