World Wide Facts

Technology

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन, दुनियाभर के 200 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में कैद, इसमें करीब 130 करोड़ भारतीय

पेरिस. कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों ने लॉकडाउन घोषित किया है। इस वजह से करीब 230 करोड़ लोग घरों में कैद हो गए हैं। इसमें से अकेले130 करोड़ लोग केवल भारत में ही लॉकडाउन होंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार आधी रात से हो जाएगी।प्रधानमंत्री मोदी नेमंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 21 दिन के अनिवार्य लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा था कि इसे लोग कर्फ्यू ही मानें।लॉकडाउन घोषित करने वाले कई देशों ने इसे अनिवार्य कियाहै, जबकि कुछ ने इसे सख्ती से लागू नहीं किया है। केवल लोगों से घर में रुकने की अपील की गई है।

35 देशों में अनिवार्य लॉकडाउन, इसमें भारत भी शामिल
आबादी- 195.9 करोड़

करीब 195.9 करोड़ की आबादी वाले 35 देशों ने अनिवार्य लॉकडाउन किया है। अनिवार्य लॉकडाउन का मतलब है कि बहुत जरूरत न होने परघर से बाहर निकलना बिल्कुल मना है और ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इनदेशों में 130 करोड़ की आबादी वाला भारत सबसे बड़ा देश है। इसके अलावाफ्रांस, इटली, अर्जेंटीना, इराक, ग्रीस, रवांडा और अमेरिका का कैलिफोर्निया राज्य है। मंगलवार को कोलंबिया भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया। वहीं, न्यूजीलैंड बुधवार से लॉकडाउन होगा। अधिकतर देशों में जरूरी काम पर जाने, मेडिकल केयर के लिए जरूरी सामान लाने की छूट है।

रोम में एक बिल्डिंग पर प्रोजक्टर के जरिए 1952 में आई मूवी ‘थ्री गर्ल्स फ्रॉम रोम’दिखाई जा रही है। यहां अनिवार्य लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसके चलते लोगों का मन बहलाने के लिए बिल्डिंगों में इसी तरह से फिल्म दिखाई जा रही हैं।
गुजरात में सड़कों पर लोगों को रोकती पुलिस। यहां लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

पांच देशों में केवल लोगों से अपील
आबादी- 22.8 करोड़

करीब पांच देशों (आबादी करीब 22.8 करोड़) ने अपने नागरिकों से अपील की है कि घर पर ही रहें और कम से कम लोगों के संपर्क में आएं। इन देशों मेंईरान, जर्मनी और ब्रिटेन भी शामिल हैं। ब्रिटेन में पिछले हफ्ते समुद्र तटों और पार्कों में भीड़ जमा होने के बाद सख्ती बरतने की चेतावनी दी गई है। वहीं, ईरान में पिछले हफ्ते नववर्ष पर लाखों लोग सड़कों पर निकले थे। इसके बाद लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है।

लंदन के रिचमंड पार्क में साइकिलिंग करते लोग। ब्रिटेन में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। यहां लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।

10 देशों में कर्फ्यू
आबादी- 11.7 करोड़

करीब 10 देश ऐसे हैं, जिन्होंने कर्फ्यू घोषित किया है। इनमें बर्किना फासो, चिली, फिलिपींस, सर्बिया, मौरीटानिया और सऊदी अरब हैं। इन देशों की आबादी 11.7 करोड़ है। इसके इतर कुछ देश ऐसे हैं, जिन्होंने कुछ शहरों को आइसोलेट किया है। ऐसे देशों की आबादी करीब एक करोड़ है।

फिलीपींस के मनीला में खाली सड़क पर गुजरती एक महिला। यहां कर्फ्यू घोषित किया गया है। पालन न करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली में कर्फ्यू के बाद राजपथ का नजारा। भारत में ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन घोषित किया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33JSyzA
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list