World Wide Facts

Technology

ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर आज वोटिंग, राष्ट्रपति ने डेमोक्रेट पेलोसी को पत्र लिखा

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के दो आर्टिकल पर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में बुधवार को वोटिंग होंगी। सदन में डेमोक्रेट सांसदों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने पत्र लिखकर सहयोगियो से कहा कि कल (बुधवार) हम प्रतिनिधि सभा में संविधान द्वारा हमें प्रदान की गई सबसे महत्वपूर्ण शक्तियों में से एक का प्रयोग करेंगे। क्योंकि हम अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग के दो आर्टिकल को मंजूरी देने के लिए मतदान करेंगे।

ट्रम्प ने पत्र लिखकर महाभियोग की कार्रवाई का विरोध किया

अपने खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर वोटिंग से एक दिन पहले ट्रम्प ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव नैंसी पेलोसी को तीखे शब्दों में एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने डेमोक्रेट्स द्वारा अपने खिलाफ किए जा रहे पक्षपातपूर्ण महाभियोग की कार्रवाई का विरोध किया।ट्रम्प ने अपने छह पन्नों के पत्र में कहा-हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी द्वारा पेश किए गए महाभियोग के लेख संवैधानिक सिद्धांत, स्पष्टीकरण या न्यायशास्त्र के किसी भी मानक पर खरे नहीं उतरते। उन्होंने पेलोसी से कहा कि इसमें कोई अपराध, खराब आचरण या कोई दोष नहीं है। आपने बेहद बदसूरत शब्द महाभियोग के महत्व को कमतर बनाया है।

ट्रम्प का आरोप- पेलोसी संविधान के प्रति अपनी निष्ठा तोड़ रहीं

ट्रम्प का यह पत्र सदन द्वारा महाभियोग पर वोट करने के एक दिन पहले सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पीकर पेलोसी पर ‘अवैध महाभियोग’ की प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर अपने पद का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- आप (पेलोसी) संविधान के प्रति अपनी निष्ठा तोड़ रही हैं। अमेरिकी लोकतंत्र के खिलाफ खुले तौर पर युद्ध की घोषणा कर रही हैं।

ट्रम्प पर शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप

ट्रम्प ने निजी और सियासी फायदे के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए 2020 राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए अपने पक्ष में यूक्रेन से विदेशी मदद मांगी थी। जांच कमेटी के सदस्यों ने कहा था कि ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव की अखंडता को कमजोर किया। उन्होंने अपने पद की शपथ का भी उल्लंघन किया। अमेरिका की संवैधानिक प्रणालियों जैसे जांच और संतुलन, शक्तियों का पृथक्ककरण और कानून के नियमों को चुनौती दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Democrat Pelosi sets Trump impeachment vote for Wednesday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35vt4WQ
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list