
रांची.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज झारखंड आएंगे। वे देवघर, गिरिडीह और बाघमारा में चुनावी सभा करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए शाह का ये चौथा दौरा होगा। चौथे चरण में देवघर, गिरिडीह और बाघमारा समेत 15 विधानसभा सीटों पर 16 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। राज्य में शाह का यह चौथा चुनावी दौरा है। वे 21 नवंबर को मनिका और लोहरदगा में, 28 नवंबर को चतरा और गढ़वा में और 2 दिसंबर को चक्रधरपुर और बहरागोड़ा में चुनावी सभा कर चुके हैं।
भाजपा ने तीनों सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया
देवघर: नारायण दास (भाजपा), सुरेश कुमार (राजद, महागठबंधन के प्रत्याशी)
2014 में नारायण दास ने राजद के सुरेश पासवान को हराया था।
गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी (भाजपा), सुदीव्य कुमार सोनू (झामुमो)
2014 में भी इन दोनों का ही मुकाबला था।
बाघमारा: ढुल्लू महतो (भाजपा), जलेश्वर महता (कांग्रेस)
2014 में भी इन दोनों के बीच ही मुकाबला हुआ था। तब जलेश्वर जेडीयू प्रत्याशी थे।
चौथे चरण की 15 में से 11 सीटों पर 2014 में भाजपा का कब्जा था
चौथे चरण में मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा में वोटिंग होनी है। चौथे चरण के चुनाव में भाजपा, आजसू और झाविमो ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। गठबंधन के तहत कांग्रेस के 6, झामुमो 8 और राजद के 1 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 2014 में इन 15 सीटों में भाजपा ने 11, आजसू, झाविमो, झामुमो और मासस ने 1-1 सीटें जीती थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38BGlPw
0 Comments:
Post a Comment