World Wide Facts

Technology

कोलकाता में पहली बार नीलामी आज, 73 स्थानों के लिए 332 खिलाड़ियों की बोली लगेगी

खेल डेस्क. आईपीएल के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में होगी। पहली बार नीलामी कोलकाता में होगी। इस दौरान 73 स्थानों के लिए 332 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस सीजन के लिए टीमों ने 35 विदेशी समेत 127 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। किंग्स इलेवन पंजाब के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सबसे 42.70 करोड़ रुपए हैं। वहीं, मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 13.05 करोड़ रुपए हैं।

मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा राशि खर्च करने के मामले में पहले स्थान पर है। उसने अब तक 71.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस मामले में 70.40 करोड़ रुपए के साथ चेन्नई दूसरे नंबर पर है। हैदराबाद (68 करोड़) के साथ तीसरे नंबर पर है। नीलामी में इस टीम के पासखर्च करने के लिए 17 करोड़ रुपए होंगे।

नीलामी में पहली बार क्या?

  • पहली बार नीलामी सुबह की जगह दोपहर 3:30 बजे से होगी।
  • पहली बार अमेरिका और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे।
  • अमेरिका के अली खान और स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसी पर बोली लग सकती है।

सबसे पहले बल्लेबाजों की बोली लगेगी
नीलामी के दिन फाइनल लिस्ट में शामिल 332 खिलाड़ियों को उनके रोल के हिसाब से बल्लेबाजों, गेंदबाजों, विकेटकीपर और ऑलराउंडर्स के अलग-अलग ग्रुप में रखा जाएगा। सबसे पहले बल्लेबाजों पर बोली लगेगी और नीलामीकर्ता खिलाड़ी का बेस प्राइस पुकारेगा। फिर फ्रेंचाइजी पैडल उठाकर बोली लगाना शुरू करेंगी। यह उस सूरत में बढ़ जाएगी जब एक से ज्यादा टीम खिलाड़ी पर बोली लगाएगी।

आखिर में जिस फ्रेंचाइजी ने सबसे बड़ी बोली लगाई होगी, खिलाड़ी उसका हो जाएगा। ऐसा खिलाड़ी ‘सोल्ड’श्रेणी में चला जाएगा और नीलामी खत्म होगी। खिलाड़ी उस सूरत में नहीं बिकेगा, जब किसी भी फ्रेंचाइजी ने उसके लिए बोली नहीं लगाई या नीलामीकर्ता को प्रक्रिया में किसी तरह गतिरोध लगता है।

बेंगलुरु के पास सबसे ज्यादा 12 जगह खाली
नीलामी के दौरान 4 टीमें ऐसी हैं, जो 10-10 खिलाड़ी खरीद सकती हैं। सबसे ज्यादा 12 खाली जगह बेंगलुरु के पास हैं। इसमें 6 विदेशी शामिल हैं। इसके बाद दिल्ली में 11 खिलाड़ियों की जगह खाली है। वह 5 विदेशियों को टीम में शामिल कर सकती है। कोलकाता (11), राजस्थान (11), पंजाब (9), हैदराबाद और मुंबई फ्रेंचाइजी में 7-7 जगह खाली हैं।

बेंगलुरु के पास सबसे 6 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने का मौका

फ्रेंचाइजी खाली स्लॉट विदेशी खिलाड़ी
बेंगलुरु 12 6
दिल्ली 11 5
कोलकाता 11 4
पंजाब 9 4
मुंबई 7 2
हैदराबाद 7 2
चेन्नई 5 2

उथप्पा सबसे ज्यादा बेस प्राइस पाने वाले भारतीय
2 करोड़ के टॉप बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है। वहीं, 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में रॉबिन उथप्पा इकलौते भारतीय हैं। 1 करोड़ की लिस्ट में पीयूष चावला, यूसुफ पठान और जयदेव उनादकट शामिल हैं। उनादकट पिछले सीजन में 8.4 करोड़ में बिके थे, तब उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था।

नीलामी में 134 कैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगेगी

बेस प्राइस (रुपए में) कुल खिलाड़ी भारतीय विदेशी
2 करोड़ 7 00 7
1.5 करोड़ 10 1 9
1 करोड़ 23 3 20
75 लाख 16 00 16
50 लाख 78 9 69

नीलामी में 198 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल

बेस प्राइस (रुपए में) कुल खिलाड़ी भारतीय विदेशी
40 लाख 7 1 6
30 लाख 8 5 3
20 लाख 183 167 16


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL 2020 Auction in kolkata today Latest News Updates Indian Premier League 2020 Players
IPL 2020 Auction in kolkata today Latest News Updates Indian Premier League 2020 Players


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tyiPmv
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list