
बगदाद. शुक्रवार शामको एक अज्ञात हमलावरोंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कररहे लोगों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 130 घायल बताए जा रहे हैं।
गोलीबारी की यह घटना मध्य बगदाद के अल खालानी चौक पर हुई। जब विरोध कर रहे लोगों पर गाड़ी से आएहमलावरों नेगोलियां बरसानी शुरू कर दी। बचने के लिए प्रदर्शनकारी आस-पास की इमारतों और मस्जिदों में छुप गए। लेकिन तब तक कई लोगों की जान चली गई। सरकारी सूत्रों के मुताबिक फायरिंग शनिवार सुबह तक जारी रही। अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
अक्टूबर से ही लोग आर्थिक सुधारों, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YtVePm
0 Comments:
Post a Comment