
रांची.झारखंड विधानसभा चुनाव के चाैथे चरण की 15 सीटाें पर मतदान जारी है। इस चरण में दो मंत्री अमर कुमार बाउरी और राज पलिवार समेत 221 उम्मीदवार चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। 15 में से 10 सीट मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं, 5 सीट बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में दोपहर 3 बजे तक वोटडाले जाएंगे।
पहले तीन चरणों में वोटिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर 64.44% मतदान हुआ। जो 2014 विस चुनाव के मुकाबले 1% ज्यादा है। 2014 में इन सीटों पर 63.35% वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 64.84% मतदान हुआ था। 2014 के विस चुनाव में इन सीटों पर 68.01% वोटिंग हुई थी। तीसरे चरण की 17 सीटों पर 62.35 % वोटिंग हुई, जो 2014 विस चुनाव के मुकाबले 1.67% कम है। चाैथे चरण में 2014 विस चुनाव के दौरान इन 15 सीटों पर 64.63% वोटिंग हुई थी।
अभी12 सीटों पर भाजपा का कब्जा
जिन 15 सीटों पर मतदान हाे रहाहै, उनमें से 12 सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। मासस, झामुमो और आजसू के पास एक-एक सीटें हैं।
जिन 15 सीटों पर मतदान हाे रहाहै, उनमें से 12 सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। मासस, झामुमो और आजसू के पास एक-एक सीटें हैं।
9 सीटों पर सीधा मुकाबला
बोकारो: बिरंची नारायण (भाजपा), श्वेता सिंह (कांग्रेस)
झरिया: रागिनी सिंह (भाजपा), पूर्णिमा नीरज सिंह (कांग्रेस)
बाघमारा: ढुल्लू महतो (भाजपा), जलेश्वर महतो (कांग्रेस)
डुमरी: जगरनाथ महतो (झामुमो), प्रदीप कुमार साहू (भाजपा)
गांडेय: जयप्रकाश वर्मा (भाजपा), सरफराज अहमद (झामुमो)
धनबाद: राज सिन्हा (भाजपा), मन्नान मल्लिक (कांग्रेस)
गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी (भाजपा), सुदीव्य कुमार (झामुमो)
देवघर: नारायण दास (भाजपा), सुरेश पासवान (राजद)
जमुआ: केदार हाजरा (भाजपा), मंजू देवी (कांग्रेस)
4 सीटोंपर त्रिकोणीय संघर्ष
चंदनकियारी: अमर कुमार बाउरी (भाजपा), उमाकांत रजक (आजसू), विजय कुमार रजवार-झामुमो
मधुपुर: राज पलिवार (भाजपा), हाजी हुसैन अंसारी (झामुमो), गंगा नारायण सिंह (आजसू)
निरसा: अरुप चटर्जी (मासस), अपर्णा सेनगुप्ता (भाजपा), अशोक कुमार मंडल (झामुमो)
सिंदरी: इंद्रजीत महतो (भाजपा), फूलचंद मंडल (झामुमो), आनंद महतो (मासस)
2 सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला
टुंडी: राजकिशोर महतो (आजसू), मथुरा प्रसाद महतो (झामुमो), विक्रम पांडेय (भाजपा), डॉ सबा अहमद (झाविमो)
बगोदर: नागेंद्र महतो (भाजपा), बासुदेव प्र. वर्मा (कांग्रेस), विनोद कुमार सिंह (भाकपा माले) अनूप कुमार पांडेय (आजसू)
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38FOD91
0 Comments:
Post a Comment