World Wide Facts

Technology

चौथे चरण की 15 सीटों पर 221 उम्मीदवार, 47.85 लाख वोटर; 95,795 युवा पहली बार मतदान करेंगे

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर को होगी। 15 सीटों पर 221 प्रत्याशी मैदान में हैं।सभी सीटों पर47,85009 मतदाता वोटकरेंगे। इनमें 25,40,794 पुरुष, 22,44,134 महिला और 81 थर्ड जेंडर वोटर हैं। इन सीटों पर 95,795 युवा पहली बार वोट डालेंगे। चौथे चरण में मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीट पर वोट डाले जाएंगे। अब तक तीन चरणों में 50 सीटों पर मतदान हो चुका है। अभी दो चरणों में 31 सीट पर मतदान होना बाकी है।

अभी12 सीटों पर भाजपा का कब्जा
जिन 15 सीटों पर मतदान हाे रहाहै, उनमें से 12 सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। मासस, झामुमो और आजसू के पास एक-एक सीटें हैं।

पहले तीन चरणों में इतनी हुई थी वोटिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर शनिवार को 64.44% मतदान हुआ। जो पिछले चुनाव के मुकाबले 1%ज्यादाहै। 2014 में इन सीटों पर 63.35% वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 64.84% मतदान हुआ था। 2014 में हुए पिछले चुनाव में इन सीटों पर 68.01% वोटिंग हुई थी। तीसरे चरण की 17 सीटों पर 62.35 %वोटिंग हुई,जो 2014 के मुकाबले 1.67% कम है।

पांच चरणों में हो रहा है चुनाव
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर, दूसरे चरण की वोटिंग 07 दिसंबर व तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को हो चुका है। चौथे चरण की 16 दिसंबर तथा आखिरी पांचवें चरण की वोटिंग 20 दिसंबर को होगी। रिजल्ट 23 दिसंबर को आएंगे।
विस क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल कुल पुरुष (नए वोटर) महिला (नए वोटर)
मधुपुर 16,4528 146140 0 310668 5260 3844
देवघर 193308 170856 0 364164 3607 2488
बगोदर 166701 153268 5 319974 3990 3115
जमुआ 154918 137589 1 292508 3081 2217
गांडेय 140764 128314 6 269084 3032 3068
गिरिडीह 138598 125968 9 264575 3269 3131
डुमरी 142233 130376 3 272612 3939 3712
बोकारो 281653 243428 30 525111 4860 5047
चंदनक्यारी 127161 113469 1 240631 2790 2205
सिंदरी 167989 148512 8 316509 3065 2574
निरसा 162142 146878 3 309023 2619 2428
धनबाद 233103 199204 8 432315 3555 3325
झरिया 167388 134833 2 302223 2352 2456
टूंडी 146438 133690 3 280131 2427 2738
बाघमारा 153870 131609 2 285481 2551 3035


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
झारखंड विधानसभा चुनाव में पांच चरणों में मतदान होगा।


from Dainik Bhaskar /jharkhand/dhanbad/news/jharkhand-assembly-election-2019-phase-4-voting-16th-dec-17-vidhan-sabha-seats-madhupur-deoghar-bagodar-jamua-ganday-third-gender-female-voters-126293510.html
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list