World Wide Facts

Technology

अब तक 56 हजार 351 केस: दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 448 संक्रमित बढ़े, इनमें आईटीबीपी के 37 जवान भी शामिल

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56हजार 351हो गई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 1216, गुजरात में 388,तमिलनाडु में 580, पंजाब में 118, राजस्थान में 110, मध्यप्रदेश में 114,उत्तरप्रदेश में 73समेत 3344रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 448 संक्रमित बढ़े हैं। इनमें आईटीबीपी के 37 जवान शामिलहैं। अब तक कुल 82 आईटीबीपी जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,देश में कुल 52 हजार 952 संक्रमित हैं। 35 हजार 902 का इलाज चल रहा है। 15 हजार 2066 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1783 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि गुरुवार सुबह तक 24 घंटे में 3561 संक्रमित मिले। केरल, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर समेत 13 राज्यों में कोई नया मामला सामने नहीं आया। दूसरे देशों के मुकाबले भारत में मृत्युदर (3.3%) कम है। रिकवरी रेट बढ़कर28.83% हो गई है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले

04 मई

3900
06 मई 3656
05 मई 2971
03 मई 2676
02 मई 2567

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 17974 3301 694

गुजरात

7013 1709 425
दिल्ली 5980 1931 66
मध्यप्रदेश 3252 1099 185

राजस्थान

3427 1889 99
तमिलनाडु 5409 1547 37
उत्तरप्रदेश 3071 1250 62
आंध्रप्रदेश 1833 780 38
तेलंगाना 1122 693 29
पश्चिम बंगाल 1548 296 151
जम्मू-कश्मीर 793 335 9
कर्नाटक 705 366 30
केरल 503 474 4

पंजाब

1644

149

28
हरियाणा 625 260 7
बिहार 550 218 5
ओडिशा 219 62 2

झारखंड

132 41 3
उत्तराखंड 61 39 1
हिमाचल प्रदेश 46 34 3
असम 54 35 1
छत्तीसगढ़ 59 36 0
चंडीगढ़ 135 21 1

अंडमान-निकोबार

33 33 0
लद्दाख 42 17 0
मेघालय 12 10 1

पुडुचेरी

9 6 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 88 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल 52 हजार 952 संक्रमित हैं। 35 हजार 902 का इलाज चल रहा है। 15 हजार 2066 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1783 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3252:राज्य मेंगुरुवार को 114 कोरोना संक्रमित मिले। भोपाल में 47और इंदौर में 18मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।भोपाल में यहएक दिन में संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। बुधवार को प्रदेश में इस बीमारी से 7 लोगों की मौत हुई, इनमें तीन महीने की एक बच्ची भी शामिल है, जिसने जबलपुर में दम तोड़ा।

उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3071:यहां गुरुवार को 73 मरीजों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 1881मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 62हो गया हैं। वहीं, राज्य सरकार ने 25 मार्च को पान मसाला पर प्रतिबंध लगाने का फैसला वापस ले लिया है। अब यहां सिर्फ तंबाकू और इससे बने उत्पदों की बिक्री और उत्पादन पर रोक रहेगी।

महाराष्ट्र, संक्रमित- 17974:यहां 24 घंटे में संक्रमणके 1216मामले सामने आए। मुंबई में 26 अप्रैल को 5194 कोरोना मरीज थे, लेकिन बीते 10 दिन में इनकी संख्याबढ़कर 10 हजार 527 हो गई है।11 मार्च को मुंबई में कोरोना का पहला केस सामने आया था। 5000 हजार लोगों को संक्रमित करने में वायरस को 47 दिन लगे। पिछले 9 दिनों से रोज 400 से 600 नए मामले सामने आ रहे हैं।

राजस्थान, संक्रमित- 3427:राजस्थान में गुरुवार को संक्रमण के 110नए मामले सामने आए।इनमें जोधपुर में 22, चित्तौड़गढ़ में 16, जयपुर में 13, पाली में 6, अजमेर मे 5, धौलपुर में 4, कोटा में 2, पाली, सिरोही और उदयपुर में एक-एक संक्रमित मिला। इनके अलावा दिल्ली से आए बीएसएफ के 12 जवान भी संक्रमित हैं।

बिहार, संक्रमित- 550:यहां गुरुवार को संक्रमण के 8 मामले सामने आए। सासाराम में 56 साल की एक महिला और 70 साल के पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, औरगांबाद में 30 साल और जहानाबाद में 32 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला। राज्य में गुरुवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई। यहांअब तक 188 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि 4 की मौत हुई है।

दिल्ली, संक्रमित- 5980:यहां गुरुवार को संक्रमण के 448मामले सामने आए। एक मरीज की मौत के साथ मृतकों की संख्या 66 हो गई है।यहां संक्रमितों की संख्या दोगुना होने की रफ्तार 11 दिन है। इस बीच, दिल्ली सरकार ने कोविड से जान गंवाने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल अमित कुमार के परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। अमित की मौत मंगलवार को हुई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127281857.html
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list