World Wide Facts

Technology

कोरोनावायरस के 50 दिन : 29 देशों में कहर, 1770 मौतें; चीन ने 90 हजार करोड़ रु. खर्चे

बीजिंग.चीन से दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस की पहली खबर बीते साल 31 दिसंबर को सामने आई थी। तब से अभी तक 29 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। 1770 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 70 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। चीन समेत दुनियाभर के देश इस समस्या से निपटने में जुटे हैं, इससे मामलों में कमी भी आई है। इन 50 दिनों में क्या हुआ और इसे फैलने से रोकने के लिए क्या किया गया, पढ़िए...

सार्स और मर्स से भी खतरनाक हुआ वायरस, कोई वैक्सीन नहीं; डब्ल्यूएचओ का दावा: अप्रैल तक रहेगा प्रभावी

12 दिन में पहली मौत, दर्जनों संक्रमित
चीन में अज्ञात कारणों से होने वाले निमोनिया के मामले सामने आए। शोधकर्ताओं ने बताया कि इस बीमारी के पीछे नया वायरस है। 11 जनवरी को पहली मौत, एशिया में दर्जनों लोग कोरोनावायरस की चपेट में आए।

अमेरिका तक पहुंचा, वुहान सीलबंद
वुहान के सी-फूड बाजार से यह फैला। जापान, कोरिया और थाईलैंड भी पहुंचा। 21 जनवरी को अमेरिका ने भी पुष्टि की। चीन के वुहान शहर को सीलबंद किया। बस, ट्रेन, उड़ानें बैन। 17 मौतें, 570 संक्रमित।

डब्ल्यूएचओ ने कहा- ग्लोबल इमरजेंसी
30 जनवरी को डब्ल्यूएचओ ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी। दुनियाभर के देशों ने चीन जाने वाली उड़ानें रोकीं। 2 फरवरी को चीन से बाहर फिलीपींस में पहली मौत। मौत का आंकड़ा 360 पर पहुंचा।

डॉक्टर की मौत, सार्स से भी खतरनाक
7 फरवरी को अलर्ट करने वाले डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत, चीन पर मामला दबाने के आरोप लगे। 10 फरवरी को 908 मौतें। सार्स (771) से ज्यादा। 40 हजार संक्रमित।

वायरस को नाम मिला, अफसरों पर गाज
11 फरवरी को इसका नाम कोविड-19 रखा गया। अमेरिकी नागरिक की मौत, संख्या 1016 हुई। कम्युनिस्ट पार्टी ने हुबेई प्रांत और वुहान के शीर्ष अफसरों को हटा दिया।

1665 मौतें, चीन ने की माओ सी सख्ती
16 फरवरी को चीन में 76 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में बंद। अस्पताल नहीं जा सके। वॉलेंटियर्स नजर रखते रहे। 1665 मौतें, 70 हजार से ज्यादा लोग चपेट में आए।

उम्मीद: मामलों में कमी आने लगी, 15 मिनट में टेस्ट

चीन ने बनाई टेस्ट किट

चीन ने कोविड-19 का पता लगाने के लिए नई टेस्ट किट बनाई है। इसमें एक बूंद खून लेकर टेस्टिंग होती है। सिर्फ 15 मिनट में नतीजे आ जाते हैं।कुल खर्च
90 हजार करोड़ रु.

जापान के क्रूज से बाहर आने के बाद खुशी जताते अमेरिकी नागरिक।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
स्रोत: डब्ल्यूएचओ, न्यूयॉर्क टाइम्स।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-1770-deaths-in-50-days-in-countries-126775438.html
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list