World Wide Facts

Technology

सेंसेक्स में 299 अंक की बढ़त, निफ्टी 89 प्वाइंट चढ़कर 11300 के ऊपर पहुंचा

मुंबई. शेयर बाजार में आज तेजी देखी जा रही है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 299 अंक की बढ़त के साथ 38,708.87 तक पहुंच गया। निफ्टी में 89 प्वाइंट की तेजी आई। इसने 11,339.95 का उच्च स्तर छुआ।

टीसीएस के शेयर में 1% बढ़त
सेंसेक्स के 30 में से 19 और निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एनएसई पर 11 में से 8 सेक्टर इंडेक्स में बढ़त देखी गई। हिंदुस्तान यूनीलीवर के शेयर में 3.5% उछाल आया। ब्रिटानिया और एचसीएल टेक करीब 3-3 फीसदी ऊपर आ गए। एशियन पेंट्स में 1.5% और टीसीएस में 1% तेजी आई।


एक्सिस बैंक में 0.8% तेजी
सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1-1 फीसदी बढ़त देखी गई। बजाज फाइनेंस, नेस्ले, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयरों में 0.7% से 0.8% तक तेजी आई।


रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.6% गिरावट
दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.4% लुढ़क गया। लार्सन एंड टूब्रो में 0.8% नुकसान देखा गया। पावर ग्रिड 0.7% और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.6% नीचे आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी 0.6% गिरावट देखी गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: march 05 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-march-05-2020-126912630.html
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list