World Wide Facts

Technology

ट्रॉले की टक्कर से बोलेरो सवार दूल्हा-दुल्हन समेत 11 की मौत, 3 घायल; सभी एक ही परिवार के

जोधपुर. जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रॉले की टक्कर से बोलेरो सवार दूल्हा-दुल्हन समेत 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं। बोलेरो सवार नवविवाहित जोड़े को लेकरबालोतरा से रामदेवरादर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर के बाद बोलेरो ट्रॉले के नीचे पूरी तरह से दब गई।

हादसे में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को जोधपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह 9 बजे मेगा हाइवे पर सोइंतरा में गंवारिया होटल के पास हुआ। शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रॉले को हटवा कर बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया गया कि
बालोतरा के पास कानोना गांव के विक्रम औरसीता की शादी 27 फरवरी को हुई थी। आज सुबहपरिजन मंदिर जाने के लिए निकले थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ट्रॉले और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हुई। ट्रॉला बोलेरो पर चढ़ गया।
मौके पर शेरगढ़ पुलिस पहुंची और रेस्क्यू किया।
हादसे में दोनों वाहन डैमेज हो गए।


from Dainik Bhaskar /rajasthan/jodhpur/news/trolla-goes-on-boilers-11-including-6-women-killed-3-injured-126971090.html
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list