World Wide Facts

Technology

23 दिन में भाजपा के 100 बड़े नेताओं ने प्रचार किया, आप-कांग्रेस पीछे रहे; कल मतदान होगा

नई दिल्ली.दिल्ली में चुनाव प्रचार गुरुवार को खत्म हो गया। अब नेता घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क कर सकेंगे। 8 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी हुई थी। इन 23 दिनों में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने प्रचार के जरिए अपना दम दिखाया।

भाजपा ने पार्टी के 100 दिग्गज नेताओं को प्रचार में लगाया। वैसे गृह मंत्री अमित शाह ने अधिसूचना से करीब 25 दिन पहले ही द्वारका में भारत वंदना पार्क के उद्घाटन से चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया था। इसके बाद वह प्रचार के आखिरी चरण तक जनसंपर्क करते रहे और रैलियां कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो रैलियां कीं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन बड़े रोड शो किए। इसके अलावा रोज छोटी-छोटी संभाएं की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से एक भी रैली नहीं की। प्रचार के आखिरी चरण में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने चार-चार चुनावी रैलियां कीं।

अलग नीति: भाजपा की 4500 नुक्कड़ सभाएं, देशभर से सांसद जुड़े

भाजपा सूत्रों ने अंतिम चरण में कहा था कि पार्टी के दोनों सदनों के 370 सांसद दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। ये लोग संसद की कार्यवाही के बाद रोज रात विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। यह पार्टी की नुक्कड़ सभाओं का हिस्सा होगा। भाजपा ने 23 दिन में 4500 नुक्कड़ सभाएं कीं। इससे देशभर से दिल्ली में आए सांसद जुड़ते भी गए। इसके पहले पार्टी ने 9 केंद्रीय मंत्रियों, 35 पदाधिकारियों, 6 मुख्यमंत्रियों, 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों, 8 सांसदों, 38 पूर्व मंत्री-सांसदों को प्रचार में लगाया।

पार्टी का चेहरा: आप के पास केजरीवाल, भाजपा और कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे

  • आप:आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री केजरीवाल के नाम पर चुनाव लड़ रही है। उनके बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह ही ज्यादा सामने दिखे।
  • भाजपा:प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मैदान में सक्रिय रहे, लेकिन चुनाव की पूरी कमान गृह मंत्री अमित शाह ने संभाली। मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया।
  • कांग्रेस:सुभाष चोपड़ा 106 दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष बने। उनसे पहले 3 महीने तक पद खाली रहा। पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन से भी कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं बचा।

स्टार प्रचारक: आप के पास 39, इनमें से 18 चुनाव लड़ रहे; कांग्रेस-भाजपा के पास 40-40

  • आप:आप ने 39 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया। इनमें से 18 चुनाव मैदान में हैं। 6 नामी चेहरे- जिनमें केजरीवाल, सिसौदिया और संगीतकार विशाल डडलानी भी शामिल हैं।
  • भाजपा:40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया। इनमें पीएम मोदी समेत अन्य हैं। दो स्टार प्रचारकों अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा पर आपत्तिजनक बयान के कारण प्रचार की पाबंदी लगी।
  • कांग्रेस:कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारक घोषित किए थे, लेकिन इनमें से कुछ ही नेता विधानसभा क्षेत्रों में दिखे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन निजी कारण बताकर विदेश चले गए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर 58 हजार जवान तैनात।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ughyRR
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list