World Wide Facts

Technology

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का डेब्यू

खेल डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार कोहैमिल्टन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के ओपनर पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। दोनों नेवनडे में डेब्यू में किया। पृथ्वी और मयंक को चोटिलशिखर धवन और रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया। पृथ्वी नवंबर 2018 के बाद पहली बार टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। पिछली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट खेले थे।

भारतीय प्लेइंग इलेवन मेंमनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे औरनवदीप सैनी को जगह नहीं मिली। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के प्लेइंग इलेवन में मार्क चैपमैन, काइल जैमिसन और स्कॉट कुगलिन जगह नहीं बना सके।

दोनों टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुरकुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स,टॉम ब्लेंडल, रॉस टेलर, जिम्मी नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम,मिशेल सेंटनर,ईश सोढ़ी,टिम साउदी,हामिश बेनेट।

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 साल से सीरीज नहीं हारी

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 साल से कोई सीरीज नहीं हारी है। भारत कीवी टीम के खिलाफतीन सीरीज से अजेय है। पिछली बार जनवरी 2014 में न्यूजीलैंड ने अपने घर में भारत को 4-0 से हराया था। वहीं, पिछली सीरीज में जनवरी 2019 में भारतीय टीम 4-1 से जीती थी।

हेड-टू-हेड
भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक 107 वनडे खेले गए। टीम इंडिया ने 55 में जीत दर्ज की, 46 में हार मिली। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 5 बेनतीजा रहे। न्यूजीलैंड की जमीन पर भारत ने 39 में से 14 ही मुकाबले जीते। 22 में हार मिली। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 2 का नतीजा नहीं निकल सका। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 में से 8 सीरीज अपने नाम की, जबकि 4 बार हार मिली। 2 सीरीज ड्रॉ रहीं।

चोटिल रोहित और विलियम्सन बाहर
चोट के कारण भारतीय ओपनर रोहित शर्मा सीरीज से और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन पहले दो वनडे से बाहर हो गए हैं। रोहित को 2 फरवरी को खेले गए आखिरी टी-20 में काफ इंजरी (मांसपेशियों में खिंचाव) हुई थी। जबकि विलियम्सन को तीसरे मैच के दौरान कंधे में चोट लगी थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भारत ने न्यूजीलैंड को पांच टी-20 की सीरीज में 5-0 से हराया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2trM2jj
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list