World Wide Facts

Technology

भाजपा नेता अनंत हेगड़े ने गांधी के स्वतंत्रता संघर्ष को ड्रामा बताया, कहा- ऐसे लोगों को कैसे महात्मा बोला जाता है

बेंगलुरू. भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वतंत्रता के लिए की गई लड़ाई को ड्रामा बताया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान हेगड़े ने कहा कि स्वाधीनता का पूरा संघर्ष ही बनावटी था और इसे ब्रिटिश साम्राज्य का समर्थन हासिल था। हेगड़े ने कहा कि उस समय के यह तथाकथित बड़े नेता एक भी बार पुलिस से मार नहीं खाए थे। उनका स्वतंत्रता आंदोलन एक बड़ा ड्रामा था। इन बड़े नेताओं ने अंग्रेजों की इजाजत के बाद यह ड्रामा किया। यह कोई असल लड़ाई नहीं थी, यह दिखावटी स्वतंत्रता संघर्ष था।

हेगड़े ने महात्मा गांधी की भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलनों को भी नाटक करार दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जो लोग कांग्रेस का समर्थन करते हैं, वे यही कहते हैं कि भारत को आजादी भूख हड़ताल और सत्याग्रह से मिली। यह सच नहीं है। अंग्रेजों ने देश सत्याग्रह की वजह से नहीं छोड़ा। उन्होंने हमें आजादी निराशा के चलते दी। जब मैं इतिहास पढ़ता हूं, तो मेरा खून खौलता है। ऐसे लोग हमारे देश में महात्मा बन जाते हैं।”

पहले भी विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं हेगड़े

हेगड़े 2014 से 2019 तक केंद्र सरकार कौशल विकास मंत्री रहे। वे 2017 में तब चर्चा में अाए थे, जब कहा था कि भाजपा उस संविधान को बदल देगी, जिसमें धर्मनिरपेक्ष शब्द लिखा है। इसके अलावा वे राहुल गांधी पर विवादास्पद टिप्पणी के लिए भी चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने रविवार काे ही ट्वीट किया कि बेंगलुरु को हिंदुत्व की राजधानी बन जाना चाहिए और भारत को हिंदुत्व की राजधानी बन जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि मैं यह कहने से कभी नहीं कतराऊंगा। मुझे इसकी कोई परवाह नहीं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से लोकसभा सांसद हैं। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RSwhLN
Share:

Related Posts:

0 Comments:

Post a Comment

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list