World Wide Facts

Technology

सेंसेक्स में 174 अंक की बढ़त, निफ्टी 56 प्वाइंट चढ़कर 12150 के करीब पहुंचा

मुंबई. शेयर बाजार में बढ़त का आज लगातार चौथा दिन है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 174 अंक की तेजी के साथ 41,316.45 तक पहुंच गया। निफ्टी में 56 प्वाइंट की बढ़त देखी गई। इसने 12,144.75 का उच्च स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 27 और निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एचसीएल टेक में 2% तेजी आई। मारुति और टेक महिंद्रा में 1-1 फीसदी बढ़त देखी गई। टीसीएस 0.8% ऊपर आ गया। बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.7-0.7 फीसदी तेजी आई।

टाइटन के शेयर में 0.8% बढ़त देखी गई। इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल में 0.6-0.6 फीसदी तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एशियन पेंट्स, आईटीसी, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनीलीवर के शेयर 0.4% से 0.7% तक ऊपर आ गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: february 06 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-february-06-2020-126686876.html
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list