World Wide Facts

Technology

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

वुहान में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का दूसरा विमान आज दिल्ली पहुंचेगा, चीन में 304 लोगों की मौत

नई दिल्ली/बीजिंग. चीन के वुहान में फंसे 324 यात्रियों को एयर इंडिया के विमान से शनिवार को दिल्ली लाया गया। इसके बाद बाकी नागरिकों को वापस लाने के लिए दूसरा विमान भी रवाना कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि दूसरा विमान रविवार सुबह 9.10 बजे तक दिल्ली पहुंचेगा।चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, कोरोनावायरस से चीन में शनिवार तक 304 लोगों की मौत हो चुकी है। 14,380 मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, चीन के 31 प्रांत कोरोना की चपेट में हैं। हुबेई में 24 घंटे में 45 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 4,562 नए मामले सामने आए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 31 जनवरी को कोरोनावायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपात घोषित किया।

दिल्ली पहुंचेयात्री14 दिनों तक निगरानी में रहेंगे

शनिवार को दिल्ली पहुंचे 324 यात्रियों में से 104 को दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी सेंटर और 220 को सेना द्वारा मानेसर में तैयार शिविर ले जाया गया। वहां सभी को करीब 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे रोकथाम के लिए चीन की सरकार और जनता का समर्थन किया है। उन्होंने शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की और उन्हें वुहान में फंसे भारतीयों को निकालने में चीन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

दूसरा विमान शनिवार को 1.37 बजे चीन रवाना

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि राम मनोहर लोहिया के पांच डॉक्टरों की टीम दूसरे विमान के साथ 1.37 बजे दोपहर रवाना हुई। रेस्क्यू टीम का एयर इंडिया के ऑपरेशन डायरेक्टर कैप्टन अमिताभ सिंह नेतृत्व कर रहे हैं। पहली फ्लाइट में भी 5 डॉक्टरों की टीम मौजूद थी। इसके अलावा एक पैरामेडिकल स्टाफ, 5 कॉकपिट क्रू मेंबर और केबिन क्रू के 15 सदस्य मौजूद थे। इससे पहले, विमान को वुहान एयरपोर्ट से उड़ान भरने में थोड़ी देरी हुई थी। चीनी अधिकारियों ने स्क्रीनिंग के दौरान शरीर का तापमान ज्यादा होने के कारण छह भारतीयों को विमान में बैठने नहीं दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीजिंग रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की जांच करती अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uYJsBv
Share:

न्यूजीलैंड से आखिरी मैच आज; भारत जीता तो 5 टी-20 की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश होगा

खेल डेस्क. भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज का आखिरी मैच आज माउंट माउनगुई में खेला जाएगा। भारत यह मैच जीतता है, तो वह पांच मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश होगा। टीम भी पहली बार इतनी बड़ी टी-20 सीरीज खेल रही है। इससे पहले 5 मैच की दो सीरीज हुईं, जिनमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड और वनुअतु टीम ने मलेशिया को हराया है। एक बार 7 टी-20 की सीरीज खेली गई, जिसमें मलावी ने मोजाम्बिक को शिकस्त दी।

भारतीय कप्तान विराट कोहली भी सीरीज क्लीन स्वीप करने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंनेतीसरा मैच जीतने के बाद कहा था कि टीम अब 5-0 से सीरीज जीतने की कोशिश करेगी।टीम इंडिया ने इस साल खेले अपने सभी 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को पिछले 5 मैच में हार मिली है।

हेड-टू-हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 15 टी-20 हुए। टीम इंडिया ने 7 में जीत दर्ज की, जबकि 8 मैच हारे। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने अब तक 9 टी-20 खेले हैं, लेकिन जीत सिर्फ 5 में ही मिली। वहीं, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 में से 1 टी-20 सीरीज जीती। पिछली बार कीवी टीम ने फरवरी 2019 में भारत को 2-1 से हराया था।

न्यूजीलैंड दोनों5 मैच की सीरीज हारा

विजेता किसके खिलाफ सीरीज में टी-20 अंतर कब
मलावी मोजाम्बिक 7 5-1 नवंबर 2019
वनुअतु मलेशिया 5 3-2 सितंबर 2019
इंग्लैंड न्यूजीलैंड 5 3-2 नवंबर 2019

भारत को सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त
सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में हुआ, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर हुआ, जिसमें भारत ने 15 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत हासिल की थी। तीसरा और चौथा मैच टाई रहा, जिनका नतीजा सुपर ओवर में निकला। हैमिल्टन टी-20 में रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज जिताई थी। जबकि चौथे वेलिंगटन मैच में राहुल और कोहली ने जीत दिलाई थी।

पिच और मौसम रिपोर्ट: रविवार को माउंट माउनगुई का तापमान 19 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे। बारिश की आशंका नहीं है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।

  • मैदान पर हुए कुल टी-20 : 8
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती : 7
  • पहली पारी में औसत स्कोर : 181
  • दूसरी पारी में औसत स्कोर : 145

चोटिल विलियम्सन मैच नहीं खेलेंगे
माउंट माउनगुई कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन का घरेलू मैदान है। हालांकि विलियम्सन कंधे की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें तीसरे मैच में चोट लगी थी, जिससे वे चौथा मैच भी नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में पिछले मैच की तरह तेज गेंदबाज टिम साउदी ही टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड टीम यह मैच जीतकर अपना सम्मान बचाना चाहेगी।

टीम इंडिया में बड़े बदलाव हो सकते हैं
भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लोकेश राहुल की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। यदि कोहली आराम का फैसला करते हैं तो रोहित शर्मा वापस लौटकर कप्तानी संभाल सकते हैं। यदि कुलदीप यादव को लाया जाता है, तो युजवेंद्र चहल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

दोनों टीमें:


भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलिन, कॉलिन मुनरो, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम शिफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
India vs New Zealand Mount Maunganui T20 Live | India vs New Zealand (IND vs NZ) 5th T20 Live Cricket Score Today, Latest News and Updates On Team India Vs Blackcaps Results


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UsKTmP
Share:

अर्थशास्त्रियों ने निवेश, रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर की मंदी पर चिंता जताई थी, लेकिन इस पर बड़ी घोषणा नहीं

दिल्ली. देश के कई बड़े अर्थशास्त्रियों ने निवेश, रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर की मंदी पर चिंता जताई थी। इनमें आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, डी. सुब्बाराव, पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन, आईएमएफ की चीफ इकनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ, नोबेल से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी और एसबीआई की पूर्व चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य शामिल थे। इन अर्थशास्त्रियों ने क्या चिंता जताई थी और उनपर बजट में क्या हुआ पढ़े...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Economists had expressed concern over the slowdown in investment, real estate and auto sector, but not a big announcement on this


from Dainik Bhaskar /national/news/budget-2020-economists-worry-over-investment-real-estate-and-auto-sector-slowdown-126649030.html
Share:

कुमार मंगलम बिड़ला समेत 4 एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि मरती हुई स्पिरिट को जिंदा रखने की बजट में कैसे कोशिश हुई

नई दिल्ली. इस दशक के पहले बजट को एक्सपर्ट्स मिलाजुला बता रहे हैं, लेकिन उनकी राय है कि इसमें अर्थव्यवस्था और खासकर प्राइवेट सेक्टर की मरती हुई स्पिरिट को जिंदा रखने की कोशिश की गई है। छूट छोड़कर जो निम्न कर दर अपनाने का कॉर्पोरेट्स को विकल्प मिला था, ठीक वैसा ही विकल्प 15 लाख रुपए तक हर साल कमाने वालों को दिया गया है। पढ़ें उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, कृषि विशेषज्ञ अजय काकरा, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर राम सिंह और निवेश सलाहकार हर्ष रूंगटा का एनालिसिस।

एक्सपर्ट- कुमार मंगलम बिड़ला, उद्योगपति

कम समय में विकास दर बढ़ाने की चुनौती, हर मुद्दे को छूने की कोशिश

वर्ष 2020 के बजट प्रस्ताव विकास को दिशा दिखाते हैें। आगे बढ़ते नए भारत का ध्यान रखते हैं। अर्थव्यवस्था की छोटी और लंबी अवधि की जरूरतों को पूरा करते हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक आर्थिक मंदी की पृष्ठभूमि में व्यावहारिक और विश्वसनीय बजट पेश किया है। इसमें सभी लोगों के लिए कुछ न कुछ है। बजट की तीन खास थीम हैं- महत्वाकांक्षी भारत, सबका आर्थिक विकास और लोगों का ख्याल रखने वाला समाज। इन तीन स्तंभों के आधार पर बजट में तेज आर्थिक विकास की बुनियाद रखी गई है। टैक्स चुकाने वाले मध्यम वर्ग को जरूरी राहत मिली है। व्यक्तिगत इनकम टैक्स के ढांचे में परिवर्तन से नीचे बैठे करदाताओं को राहत मिलेगी। सितंबर में जिस तरह कारपोरेट्स को छूट छोड़कर निम्न कर दर अपनाने का विकल्प मिला था। वैसा ही विकल्प 15 लाख रुपए हर साल कमाने वालों को दिया है। लाभांश वितरण टैक्स हटाने और नई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों, बिजली कंपनियों के लिए 15% कॉरपोरेट टैक्स से निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा।वित्तमंत्री ने किसानों की समृद्धि पर फोकस किया है। 16 सूत्री एक्शन प्लान से खेती को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने इस वर्ष भी स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र पर जोर दिया है। इन क्षेत्रों में आवंटन बढ़ाने के साथ प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी का भी जिक्र किया गया है। इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास को महत्व दिया है। बजट का एक अन्य पहलू प्रशंसनीय है। कम अवधि में विकास दर बढ़ाने की चुनौती के साथ लंबी अवधि के उभरते ट्रेंड पर भी गौर किया है। उदाहरण के लिए सौ जिलों में पानी की कमी से निपटने का प्रावधान। एक अन्य ज्वलंत मुद्दे वायु प्रदूषण से निपटने की कोशिश की गई है। शहरों में हवा की क्वालिटी सुधारने के लिए राज्य सरकारों को प्रोत्साहन दिया है। कुल मिलाकर बजट में इस मोड़ पर अर्थव्यवस्था की सभी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया है।

एक्सपर्ट- प्रो. राम सिंह, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनाॅमिक्स

कॉर्पोरेट सेंटीमेंट के लिए ठीक, पर खपत बढ़ाने का खाका नहीं

बजट 2020 ऐसे समय में पेश किया गया है, जब वृद्धि दर और निजी क्षेत्र का सेंटीमेंट छह साल में सबसे निचले स्तर पर हैं। साथ ही आधिकारिक ताैर पर बेराेजगारी की दर भी 45 साल में सबसे ऊपर है। ऐसे में बजट काे इस नजरिये से देखना चाहिए कि प्राइवेट सेक्टर के सेंटीमेंट, मांग और बुनियादी ढांचे में आधिकारिक निवेश पर इसका क्या असर पड़ेगा। पहले पैरामीटर पर ताे यह बजट अच्छा दिख रहा है, लेकिन बाकी मुद्दाें पर काफी कुछ करने लायक छूट गया। यह बजट प्राइवेट सेक्टर की मरती हुई स्प्रिट काे जिंदा करने की काेशिश है। वित्त मंत्री ने भराेसा दिया है कि कंपनीज एक्ट के तहत फर्म्स के दीवानी उल्लंघनाें को अापराधिक नहीं माना जाएगा। इसी तरह, डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स खत्म करना, टैक्स से जुड़े विवादाें पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन और टैक्सपेयर्स चार्टर लागू करने का आश्वासन भी प्राइवेट सेक्टर और सरकार के बीच भराेसा बढ़ाएगा। वित्त मंत्री ने भले ही यह स्वीकार कर लिया कि देश में शिक्षकाें, पैरामेडिकल स्टाफ और केयर गिवर्स की भारी मांग पूरी नहीं हाे रही है अाैर भारतीय युवाअाें का काैशल कमजाेर है। फिर भी उन्हाेंने काैशल विकास के लिए सिर्फ तीन हजार कराेड़ रुपए का ही अावंटन किया। दुनिया की सबसे बड़ी वर्कफाेर्स काे बेकार करना यह देश वहन नहीं कर सकता। बेराेजगार युवाअाें काे इंटर्नशिप अाैर अाॅन साइट वाेकेशनल ट्रेनिंग का माैका देने वाली कंपनियाें के लिए भी टैक्स छूट की बजट में घाेषणा की जानी चाहिए थी। जब मांग या खपत बढ़ाने की बात अाती है ताे यह बजट उम्मीदाें पर खरा नहीं उतरता। पीएम-किसान अाैर मनरेगा के बजट अावंटन निराशाजनक हैं। मनरेगा काे 61500 कराेड़ रुपए दिए गए हैं, जबकि माैजूदा वित्त वर्ष में यह अावंटन 71 हजार कराेड़ रुपए का था। पीएम-किसान का अावंटन भी घटा है। यह दाेनाें ही याेजनाएं छाेटे किसानाें अाैर भूमिहीन श्रमिकाें तक अामदनी पहुंचाने का अच्छा जरिया हैं। यह वर्ग अपनी अामदनी का अधिकतर हिस्सा खर्च कर देता है अाैर वस्तु एवं सेवाअाें के लिए बड़ी मांग पैदा करता है।

इन याेजनाओंके तहत ज्यादा पैसा देने से अर्थव्यवस्था के ज्यादातर सेक्टर्स काे फायदा हाेता।
श्रम से जुड़े छाेटे और मझाेले उद्याेग भी राेजगार पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। 11 कराेड़ से ज्यादा लाेगाें काे इनमें राेजगार मिला है। छाेटे रिटेलर, ट्रेडर, दुकानरदार जैसे एसएमई सेक्टर पर कानूनाें का बाेझ कम करते हुए उन कंपनियाें के लिए खाताें के ऑडिट की सीमा 1 कराेड़ से बढ़ाकर 5 कराेड़ रुपए कर दी गई है, जिनका 5 फीसदी से कम लेनदेन कैश में हाेता है। कर्ज रिस्ट्रक्चर करने की विंडाे 31 मार्च, 2021 तक बढ़ाना भी सराहनीय है। हालांकि, कई मुद्दाें पर ध्यान नहीं दिया गया है। इस सेक्टर की ओर से उत्पादित कई वस्तुओं पर इनपुट टैक्स की दरें तैयार वस्तु से ज्यादा हैं। इस विसंगति के चलते इनपुट टैक्स क्रेडिट के रूप में सरकार के पास सालाना करीब 20 हजार कराेड़ रुपए अटके रहते हैं।

ट्रांसपाेर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1.7 लाख कराेड़ रुपए का आवंटन स्वागत याेग्य
स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास की याेजनाओं का आवंटन भी बेहद कम बढ़ाया गया है। पानी की कमी वाले 100 जिलाें के लिए माइक्राे इरिगेशन स्कीम, ग्रामीण सड़कें, काेल्ड स्टाेरेज और लाॅजिस्टिक चेन जैसी याेजनाएं ग्रामीण भारत में आमदनी और राेजगार बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं। ट्रांसपाेर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1.7 लाख कराेड़ रुपए का आवंटन स्वागत याेग्य कदम है लेकिन काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि इस रकम में से कितनी सही मायनाें में निवेश की जाती है। अर्थव्यस्था में तेजी लाने के लिए निवेश फ्रंट लाेडेड हाेना जरूरी है। नए प्राेजेक्ट लाने के बजाय अभी शुरू हाे चुके प्राेजेक्टाें के लिए पैसे का इंतजाम करना जरूरी है, ताकि वह समय से पूरे हाे पाएं।

एक्सपर्ट-हर्ष रूंगटा, निवेश सलाहकार

सरकार के विनिवेश लक्ष्य को दोगुना करने से नए निवेश का मौका मिलेगा
मोदी सरकार के पहले पूर्ण बजट को अगर ध्यान से देखें तो मोटे तौर पर कह सकते हैं कि आप निवेशक को निराश ही किया है। भारत में रहने के नियम, रेसीडेंसी का प्रोविजन छह माह से बढ़ाकर 240 दिन कर दिया है। इससे मर्चेंट नेवी वाले अधिकतर लोग कर दायरे में आ जाएंगे। सरकार ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है कि दुबई आदि में रहने वालों पर क्या असर होगा। मेरा व्यक्तिगत मानना है कि डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स, डीडीटी कंपनी के बजाए छोटे निवेशक का देना सही कदम है। पहले लाभांश पर कंपनी प्रमोटर्स पर 20.56 फीसदी का भार आता था। कंपनी प्रोमेटर्स कई बार लाभांश घोषित नहीं करते थे लेकिन अब कर भार न होने से वे निवेशक को देंगे। सरकार को इस कदम से अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। एनआरआई या विदेशी निवेशकों के लिए कई प्रावधान किए हैं। जैसे बॉन्ड में एनआरआई नौ से पंद्रह परसेंट हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। सरकार ने चुनिंदा सरकारी प्रतिभूतियों में एनआरआई को खरीदने की अनुमति दी है। गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में रिस्क नहीं है लेकिन ब्याज पर कर तो लगता है। एनआरआई के लिए सरकार ने नए निवेश के प्रावधान किए हैं देखना होगा कि वो भारतीय बाजारों के प्रति कितना रुझान दिखाते हैं। सरकार ने विनिवेश लक्ष्य को 1.05 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2.10 लाख करोड़ रुपए किया है। ऐसे में सरकार अपनी हिस्सेदारी पब्लिक फंड के जरिए बेंचे तो निवेशकों को मौका मिलेगा। एलाआईसी के लिए सरकार ने आईपीओ लाने की बात की है, मैं समझता हूं कि यह देरी से उठाया गया कदम है। निवेशक जरूर एलआईसी में निवेश की ओर आकर्षित होंगे। सरकार के पास निवेशकों को गिनाने के लिए कई प्रावधान होंगे लेकिन प्रभावी कदमों का अभाव ही लगता है। घरेलू निवेशक के लिए सरकार ने विशेष कुछ भी प्रावधान नहीं किए हैं। सोना, कमोडिटी आदि को तो करीब-करीब छोड़ ही दिया है।

एक्सपर्ट- अजय काकरा, कृषि विशेषज्ञ

नीली अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देगा विकास को रफ्तार

बजट में आर्थिक विकास में तेजी के लिए कृषि क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण माना गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र के लिए 1.6 लाख करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया है। 16-एक्शन पॉइंट्स में नीली अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने, कृत्रिम गर्भाधान के जरिये पशु उत्पादन बढ़ाने और पानी की कमी वाले क्षेत्रों में विकास के लिए व्यापक उपाय सुझाए हैं।
नीली अर्थव्यवस्था की संभावनाओं का अधिक लाभ उठाना अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका के लिए अहम है। भारत में 7,516.6 किमी की तटीय सीमा है। मछली उत्पादन में हम दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। इसके बावजूद हमारी उत्पादन क्षमता चीन के मुकाबले दसवां हिस्सा ही है। इसकी वजह सैटेलाइट गाइडेड फिशिंग और रिसोर्स आइडेंटिफिकेशन जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल न होना है। नीली अर्थव्यवस्था को वित्त मंत्री ने 16 एक्शन-पॉइंट के दूसरे स्थान पर रखा है। सबसे ज्यादा महत्व विकास, प्रबंधन और समुद्री मछली संसाधनों पर है। दूसरा, तटीय इलाकों में फिश प्रोसेसिंग से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इसके लिए ग्रामीण युवाओं को 3,477 सागर मित्र और 500 फिश प्रोड्यूसर संगठनों से जोड़ा जाएगा। यह हमें 2022-23 तक 200 लाख टन मछली उत्पादन में मदद करेगा।
भारत में दूध उत्पादन प्रति गाय 10 लीटर प्रतिदिन से कम है। कृत्रिम गर्भाधान से साइंटिफिक ब्रीडिंग को बढ़ावा दिया जा सकता है। मौजूदा संसाधनों में हमारे यहां कृत्रिम गर्भाधान महज 30 प्रतिशत हो रहा है। इस साल के बजट में 2025 तक इसका लक्ष्य 70 प्रतिशत रखा है। इसे हासिल करने के लिए निजी निवेश की आवश्यकता होगी। सरकार ने कम पानी वाले 100 जिलों का उल्लेख विशेष तौर पर किया है। जल जीवन मिशन की अम्ब्रेला योजना से भविष्य में पानी की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Budget 2020, expert view on budget 2020, How did the budget try to keep the dying spirit alive


from Dainik Bhaskar /national/news/budget-2020-expert-view-on-budget-2020-kumar-mangalam-birla-126653466.html
Share:

न्यूजीलैंड से आखिरी मैच आज; भारत जीता तो 5 टी-20 की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश होगा

खेल डेस्क. भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज का आखिरी मैच आज माउंट माउनगुई में खेला जाएगा। भारत यह मैच जीतता है, तो वह पांच मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश होगा। टीम भी पहली बार इतनी बड़ी टी-20 सीरीज खेल रही है। इससे पहले 5 मैच की दो सीरीज हुईं, जिनमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड और वनुअतु टीम ने मलेशिया को हराया है। एक बार 7 टी-20 की सीरीज खेली गई, जिसमें मलावी ने मोजाम्बिक को शिकस्त दी।

भारतीय कप्तान विराट कोहली भी सीरीज क्लीन स्वीप करने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंनेतीसरा मैच जीतने के बाद कहा था कि टीम अब 5-0 से सीरीज जीतने की कोशिश करेगी।टीम इंडिया ने इस साल खेले अपने सभी 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को पिछले 5 मैच में हार मिली है।

हेड-टू-हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 15 टी-20 हुए। टीम इंडिया ने 7 में जीत दर्ज की, जबकि 8 मैच हारे। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने अब तक 9 टी-20 खेले हैं, लेकिन जीत सिर्फ 5 में ही मिली। वहीं, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 में से 1 टी-20 सीरीज जीती। पिछली बार कीवी टीम ने फरवरी 2019 में भारत को 2-1 से हराया था।

न्यूजीलैंड दोनों5 मैच की सीरीज हारा

विजेता किसके खिलाफ सीरीज में टी-20 अंतर कब
मलावी मोजाम्बिक 7 5-1 नवंबर 2019
वनुअतु मलेशिया 5 3-2 सितंबर 2019
इंग्लैंड न्यूजीलैंड 5 3-2 नवंबर 2019

भारत को सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त
सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में हुआ, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर हुआ, जिसमें भारत ने 15 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत हासिल की थी। तीसरा और चौथा मैच टाई रहा, जिनका नतीजा सुपर ओवर में निकला। हैमिल्टन टी-20 में रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज जिताई थी। जबकि चौथे वेलिंगटन मैच में राहुल और कोहली ने जीत दिलाई थी।

पिच और मौसम रिपोर्ट: रविवार को माउंट माउनगुई का तापमान 19 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे। बारिश की आशंका नहीं है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।

  • मैदान पर हुए कुल टी-20 : 8
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती : 7
  • पहली पारी में औसत स्कोर : 181
  • दूसरी पारी में औसत स्कोर : 145

चोटिल विलियम्सन मैच नहीं खेलेंगे
माउंट माउनगुई कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन का घरेलू मैदान है। हालांकि विलियम्सन कंधे की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें तीसरे मैच में चोट लगी थी, जिससे वे चौथा मैच भी नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में पिछले मैच की तरह तेज गेंदबाज टिम साउदी ही टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड टीम यह मैच जीतकर अपना सम्मान बचाना चाहेगी।

टीम इंडिया में बड़े बदलाव हो सकते हैं
भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लोकेश राहुल की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। यदि कोहली आराम का फैसला करते हैं तो रोहित शर्मा वापस लौटकर कप्तानी संभाल सकते हैं। यदि कुलदीप यादव को लाया जाता है, तो युजवेंद्र चहल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

दोनों टीमें:


भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलिन, कॉलिन मुनरो, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम शिफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India vs New Zealand Mount Maunganui T20 Live | India vs New Zealand (IND vs NZ) 5th T20 Live Cricket Score Today, Latest News and Updates On Team India Vs Blackcaps Results


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UsKTmP
Share:

अर्थशास्त्रियों ने निवेश, रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर की मंदी पर चिंता जताई थी, लेकिन इस पर बड़ी घोषणा नहीं

दिल्ली. देश के कई बड़े अर्थशास्त्रियों ने निवेश, रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर की मंदी पर चिंता जताई थी। इनमें आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, डी. सुब्बाराव, पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन, आईएमएफ की चीफ इकनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ, नोबेल से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी और एसबीआई की पूर्व चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य शामिल थे। इन अर्थशास्त्रियों ने क्या चिंता जताई थी और उनपर बजट में क्या हुआ पढ़े...

निवेश, आयात-निर्यात सब निगेटिव जोन में : अरविंद सुब्रमण्यन

पूर्व आर्थिक सलाहकारअरविंद सुब्रमण्यनने कहा था कि निवेश, आयात-निर्यात सब निगेटिव जोन में है। 1991 जैसे हालात हैं। घाटे की परवाह किए बगैर खर्च बढ़ाना होगा।

बजट- आयात शुल्क बढ़ाया, निर्यात के लिए निर्विक
सरकार ने आयातित वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाया हैे। इससे मेक इन इंडिया अभियान को बढ़ावा मिलेगा। आयात पर अंकुश लगेगा। निर्विक स्कीम से निर्यात बढ़ेगा। फिलहाल इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में निवेश की सालाना वृद्धि दर 15 साल के न्यूनतम स्तर (0.97%) पर है।

रियल एस्टेट टाइम बम पर सवारी कर रहा : रघुराम राजन

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा था किरियल एस्टेट टाइम बम पर सवारी कर रहा है, जो कभी भी फट सकता है। मांग बढ़ाने को राहत पैकेज देने होंगे।

बजट- अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम एक साल बढ़ी
रियल एस्टेट के लिए बड़ी घोषणा नहीं है। सिर्फ अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम का दायरा एक साल बढ़ा दिया गया है। सस्ते मकान की खरीद के लिए 1.5 लाख रु तक अतिरिक्त कटौती एक साल और बढ़ेगी। हालांकि 7 प्रमुख शहरों में फंड की कमी से 5.6 लाख घर अधूरी स्थिति में हैं।

कमजोर रूरल इकोनॉमी पर ध्यान देना होगा : गीता गोपीनाथ

आईएमएफ की इकोनॉमिस्टगीता गोपीनाथ ने कहा था नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल सेक्टर और कमजोर रूरल इकोनॉमी सुस्ती की वजह है। इस पर ध्यान देना होगा।

बजट- क्रेडिट गारंटी स्कीम से गांवों की हालत सुधारेंगे
वित्तमंत्री ने एनबीएफसी के लिए धन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए आंशिक क्रेडिट गारंटी स्कीम का ऐलान किया हैे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री किसान कार्यक्रम लाया जा रहा है। इन योजनाओं के लिए पैसा बढ़ाने की संभावना है। आने वाले दिनों में गांवों की माली हालत सुधरेगी।

वाहनों की घटती बिक्री कमजोर अर्थव्यवस्था का संकेत: अभिजीत बनर्जी

नोबेल प्राप्त अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने कहा था कि वाहनों की घटती बिक्री और मांग में कमीकमजोर अर्थव्यवस्था का संकेतहै। मांग बढ़ानी होगी।

बजट- ऑटो इंडस्ट्री के लिए कोई सीधी घोषणा नहीं
बजट में वित्त मंत्री ने कोई प्रत्यक्ष उपाय नहीं किया है जो ऑटो क्षेत्र की मांग को बढ़ावा दे सके। सख्त सेफ्टी, एमिशन नियम, महंगी बीमा पॉलिसी और अतिरिक्त रोड टैक्स की वजह से एंट्री लेवल पर कारों की लागत बढ़ गई है। मांग दो दशक के न्यूनतम स्तर पर है।

उच्च राजकोषीय घाटा महंगाई बढ़ाता हैं : डी सुब्बाराव

पूर्व आरबीआई गवर्नर डी सुब्बाराव ने कहा था किउच्च राजकोषीय घाटा महंगाई बढ़ाता है, निजी निवेश पर असर पड़ता हैैै। इसे दुरुस्त करना होगा।

बजट- वित्तीय घाटा पिछले साल जैसा, महंगाई घटेगी
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बजट घाटे का लक्ष्य 3.5% रखा है। इस वित्तीय वर्ष में इसके 3.8% रहने की उम्मीद है। कम घाटे के लक्ष्य से मुद्रास्फीति पर नियंत्रण बनाने में मदद मिलेगी। सरकार के कर्ज लेने में कमी भी आएगी।

इक्विटी और ऋण गारंटी महिला उद्यमियों के वित्तपोषण में बाधा है :अरुंधति भट्‌टाचार्य

पूर्व एसबीआई चेयरमैनअरुंधति भट्‌टाचार्य ने कहा था कि इक्विटी और ऋण गारंटी महिला उद्यमियों के वित्तपोषण में बाधा है। इस पर ध्यान देना चाहिए।

बजट- प्रोत्साहन की बात कही, पर बड़ी घोषणा नहीं
इस बात को ध्यान में रखकर वित्तमंत्री ने गांवों के स्व सहायता समूहों को प्रोत्साहन दिया है। इससे ग्रामीण महिला आंत्रप्रेन्योर को सहायता मिलेगी। हालांकि इस वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी तक के कर्ज प्रवाह में महज 7.6% की बढ़ोतरी हुई है, एक साल पहले इसमें 14.50% की बढ़त हुई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Economists had expressed concern over the slowdown in investment, real estate and auto sector, but not a big announcement on this


from Dainik Bhaskar /national/news/budget-2020-economists-worry-over-investment-real-estate-and-auto-sector-slowdown-126649030.html
Share:

जन्म के समय कम वजन से युवावस्था में सांस की बीमारी संभव, युवाओं में 20 साल में 46% बढ़े सांस फूलने के मामले

वॉशिंगटन.युवाओं में सांस फूलने की समस्या की एक वजह जन्म के समय वजन कम होना भी है। यह दावा स्वीडन के वैज्ञानिकों ने ताजा स्टडी में किया है। स्टडी में स्वीडन के 2.80 लाख लोगों को शामिल किया गया। जन्म से लेकर 17-24 साल तक उनकी ट्रेकिंग की गई। स्वीडन के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने उनकी फिटनेस जांचने के लिए साइकिल चलवाई।इस आधार पर वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि जन्म के समय हर 450 ग्राम ज्यादा वजन से उनकी साइकिल चलाने की क्षमता में वृद्धि देखने को मिली।

समस्या जन्म के समय कम वजन से जुड़ी

शोधकर्ताओं का कहना है कि दौड़ने के दौरान हांफने पर हम खुद की फिटनेस को दोष देते हैं। पर वास्तव में यह समस्या जन्म के समय कम वजन से जुड़ी है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के मुताबिक दुनियाभर के युवाओं और वयस्कों में कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस कमजोर होने की समस्या तेजी से फैल रही है। पिछले 20 साल में युवाओं में इस तरह के मामले 46% तक बढ़ गए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि औसत से कम वजन वाले बच्चों को खाने, वजन बढ़ने, बीमारियों से लड़ने में समस्या आती है। सांस संबंधी समस्याओं की भी बड़ी वजह यही है। ये बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं, इन्हें डायबिटीज और दिल के रोगों की समस्या आसानी से होने की संभावना रहती है।

दुनियाभर की हेल्थ पॉलिसी पर असर डालेंगेनिष्कर्ष
स्टडी का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर डेनियल बर्गलिंड के मुताबिक दुनियाभर में जन्म लेने वाले 15% बच्चों का औसत वजन 2.5 किलो से भी कम है। इसका असर कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस पर निश्चित रूप से पड़ता है। स्वीडन में तो 1995 से 2017 के बीच यह फिटनेस लेवल में यह कमी 27% से बढ़कर 46% पर पहुंच गई। डॉ. बर्गलिंड के मुताबिक ये निष्कर्ष दुनियाभर की हेल्थ पॉलिसी पर असर डालेंगे।

कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस क्या है
लगातार शारीरिक गतिविधि के दौरान मांसपेशियों को ऑक्सीजन की सप्लाई करने की क्षमता को कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस कहा जाता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक जन्म के समय ज्यादा वजन वाले बच्चों का फिटनेस लेवल युवावस्था में अच्छा रहा। इसलिए वे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन कर पाए। स्टडी के सह लेखक विक्टर एलक्विस्ट के मुताबिक प्रसव के दौरान बेहतर देखभाल करके कम वजन की समस्या को दूर किया जा सकता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक।


from Dainik Bhaskar /international/news/low-birth-weight-causes-respiratory-disease-in-puberty-126649068.html
Share:

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list