World Wide Facts

Technology

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

34 साल के रोनाल्डो का शरीर 23 साल जैसा, फिटनेस के लिए रोज 5 बार में 8 घंटे की नींद और 6 बार भोजन; माइनस 130 डिग्री में थैरेपी

इटली के क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते शख्स हैं। वे जितने बड़े फुटबॉल खिलाड़ी हैं, उतनी ही अच्छी उनकी फिटनेस भी है। 34 साल की उम्र में उनकी बायोलॉजिकल उम्र महज 23 साल है। वे आगे रहने के लिए खुल को हर पल कैसे री-इंवेंट कर रहे हैं। इस पर नॉलेज रिपोर्ट....

खुद को पॉजिटिव रखने के परिवार के साथ समय बिताते हैं

नींद: कोख में बच्चे जैसीपोजिशन में सोते हैंं
रोनाल्डो आम लोगों की तरह आठ घंटे की नींद लेने की जगह दिनभर में 90-90 मिनट की पांच नींद लेते हैं। साथ ही वे गर्भ में स्थित भ्रूण की स्थिति में सोते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे दिमाग फ्रेश रहता है। एकाग्रता बढ़ती है।

डाइट: दो बार नाश्ता, दो बार लंच और दो बार डिनर

दिनभर में छह बार में खाना खाते हैं। इसमें दो लंच, दो डिनर होते हैं। इसमें सलाद, फल, सब्जियां, मोटा अनाज, अंडा और चिकन होता है। ऐसी प्रोटीन वाली डाइट से ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड मिलते हैं। ये एंटी एजिंग का काम करता है।

एक्सरसाइज: हर मैच के बाद 30 मिनट स्विमिंग करते हैं
रोनाल्डो मानसिक सेहत पर भी ध्यान देते हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ रहना पसंद करते हैं। जिम में कार्डियो एक्सरसाइज जैसे रनिंग, रोइंग और वेटलिफ्टिंग पर फोकस करते हैं। मैच के बाद वे 30 मिनट स्विमिंग जरूर करते हैं।

माइनस 130 डिग्री में थैरेपी

रोनाल्डो विशेष चैंबर में क्रायोथैरेपी लेते हैं। चैंबर का तापमान -130 डिग्री तक किया जाता है। इसमें रोनाल्डो 3 मिनट तक रुकते हैं। इससे मांसपेशी की चोटों की रिकवरी जल्दी होती है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इनके शरीर पर सिर्फ 7% फैट है, जो पेशेवर खिलाड़ियों से 3% कम है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GKw0Ei
Share:

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

ट्रक में छिपे आतंकियों ने टोल प्लाजा पर गोलियां चलाईं; मुठभेड़ में एक दहशतगर्द ढेर, जवान जख्मी

श्रीनगर.जम्मू-श्रीनगरनेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक में छिपे आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ट्रक कोनगरोटा केबन टोल प्लाजा पर चेकिंग के लिए रोका गया था। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया, गोली लगने से पुलिस का जवान जख्मी है। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी करइलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। टोल प्लाजा के पास 2 धमाकों की आवाज भी सुनी गई।

डीजीपी दिलबाग सिंहके मुताबिक, ट्रक में 3 से 4 आतंकी छिपे थे। चेकिंग के दौरान गोलियां चलाकर भाग गए। सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर आवाजाही बंद कर दी गई। साथ ही नगरोटा में सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

दो हफ्ते में चौथी मुठभेड़, 8 आतंकी मारे गए
25 जनवरी को ही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें 2 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। इससे पहले 21 जनवरी को भी अवंतिपोरा में मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए थे। सेना का एक जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) शहीद हुए थे। 20 जनवरी को शोपियां जिले में एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आतंकी मारे गए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टोल प्लाजा पर हमले के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
पुलिस के मुताबिक, इसी ट्रक में 3-4 आतंकी छिपे थे।

from Dainik Bhaskar /national/news/encounter-militant-and-police-team-in-jammu-kashmir-terrorist-killed-news-updates-126638978.html
Share:

विप्रो के सीईओ-एमडी आबिदअली नीमचवाला इस्तीफा देंगे, फैसले की वजह पारिवारिक जिम्मेदारियां बताईं

बेंगलुरु. विप्रो के सीईओ और एमडी आबिदअली नीमचवाला ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। विप्रो का कहना है कि पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से नीमचवाला ने इस्तीफे का फैसला लिया। हालांकि, उनका विकल्प मिलने तक वे पद पर बने रहेंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Wipro CEO-MD Abidali Neemuchwala resigned, citing family responsibilities as the reason for the decision

from Dainik Bhaskar /business/news/wipro-ceo-md-abidali-neemuchwala-resigned-citing-family-responsibilities-as-the-reason-for-the-decision-126639350.html
Share:

मोक्षदायिनी यमुना मैली, लेकिन अब भी चुनावी मुद्दा नहीं; 3 साल केजरीवाल के पास जल मंत्रालय होने के बावजूद हालात बदतर

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल सरकार की मुफ्त योजनाएं बड़ा मुद्दा हैं। इन पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं,लेकिनजल और जीवन देने वाली यमुना नदी पर बात नहीं होती। धर्मशास्त्रों में गंगा समेत 7 नदियों को मोक्षदायिनी कहा गया है,यमुना उनमें से एक है। यह दिल्ली की 70% आबादी की प्यास बुझाती है। पांच साल पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना की स्वच्छता और निर्बाध प्रवाह का वादा किया था। तीन साल खुद जल मंत्रालय संभाला। यमुना अब पहले से ज्यादा मैली है। दैनिक भास्कर टीम ने मैदानी हालात जानने के लिए यमुना के तीन घाटों का जायजा लिया। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट।

कालिंदी कुंज घाट : पहले पानी नीला था, अब काला हो गया
भोला गोताखोर के साथ मछुआरे भी हैं। यमुना के हालात पर वे कहते हैं, “1984 में यमुना जी के किनारे आया। 1990 तक पानी साफ और प्रवाहमान था। फिर फैक्ट्रियां लगती गईं और गंदगी बढ़ती गई। अब इस पानी में मछलियां तक मर जाती हैं। तारीख याद नहीं, लेकिन आखिरी बार शीला दीक्षित यहां आईथीं। केजरीवाल कभी नहीं आए। बारिश के तीन महीने पानी बहता है। बाकी वक्त ठहरा रहता है। हमारी करीब 25 लाख रुपए की मछलियां गंदे पानी की वजह से मर गईं।”

‘यहां मूर्ति विसर्जन से पुण्य नहीं मिल सकता’
कालिंदी कुंज घाट पर पंडित सुभाष सीमवाल एक यजमान को अनुष्ठान कराते मिले। फुर्सत हुए तो हमने बातचीत की। उन्होंने कहा, “यहां लोग पितृकार्य करने आते हैं। गंदगी देखकर मन खराब हो जाता है। कोई श्रद्धालू स्नान कैसे करे। यहां मूर्ति विसर्जन से पुण्य नहीं, पाप मिलेगा।” सुभाष के करीब खड़े राम भरोसे भी गोताखोर हैं। वे कहते हैं, “1983 से यहां नाव चला रहा हूं। पहले जनसंख्या कम थी, बहाव के साथ गंदगी बह जाती थी। बेतहाशा आबादी बढ़ी और इसके साथ गंदगी भी। अब तो पूरी यमुना मैली है।”

खुरसिया घाट : फिल्टर पानी ही यमुना में आए तो कल्याण
कश्मीरी गेट के करीब खुरसिया घाट। हालात यहां भी वही, जो कालिंदी कुंज पर दिखे। चारों तरफ गंदगी और काला पानी। एक झुग्गी में शंकर दाते मिले। उदास नजरों से यमुना को देखते रहे। फिर कहते हैं, “20 साल से यही हाल हैं। सफाई तो कभी नहीं हुई। आज भी हरियाणा से काफी लोग आते हैं। श्रद्धा की वजह से इस पानी में भी डुबकी लगा लेते हैं। डैम बनाए जाने चाहिए। पानी फिल्टर करके ही छोड़ें तो कल्याण हो जाएगा।”

निगम बोध घाट : मंदिर और गार्डन मौजूद, लेकिन गंदगी बेहिसाब
यहां श्मशान घाट भी है। नगर निगम ने व्यवस्थित तरीके से मंदिर और गार्डन बनाए हैं। यहां भी घाट के आसपास बहुत गंदगी है। लेकिन, तुलनात्मक रूप से यह बाकी घाटों से बेहतर है। कुछ दूरी पर रामघाट है। यहां भी काला और गंदा पानी ठहरा हुआ है। यहां राम रावत मिले। वे कहते हैं, “केजरीवाल ने तो पिछली बार भी कहा था कि यमुना को साफ कर देंगे। मोदी जी भी यही कहते हैं। लेकिन किसी ने इस दिशा में कभी कुछ नहीं किया।”

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Arvind Kejriwal Delhi Election 2020 | Delhi Vidhan Sabha Chunav Bhaskar Ground Report; Arvind Kejriwal Delhi Jal Board, Delhi Yamuna River Pollution, Yamuna Kalindi Kunj Ghat

from Dainik Bhaskar /election/delhi-election/news/delhi-vidhan-sabha-election-2020-bhaskar-ground-report-on-arvind-kejriwal-delhi-jal-board-yamuna-river-pollution-kalindi-kunj-ghat-126639352.html
Share:

10 में से 8 मस्जिदों के इमाम बोले- दंगे भड़काने वाली पार्टी नहीं चाहिए, आप-कांग्रेस के बीच वोटों का बंटवारा रोकने की कोशिश जारी

नई दिल्ली. मस्जिद में इमाम का वही स्थान और सम्मान होता है जैसा मंदिर में पुरोहितका। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां हैं। आमतौर पर इमाम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा कम ही करते हैं,लेकिननिजी राय जरूर रखते हैं। दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग प्रदर्शन की चर्चा है। दैनिक भास्कर टीम ने दिल्ली की 10 छोटी-बड़ी मस्जिदों के इमामों से चुनावी मुद्दों पर उनका नजरिया जानने की कोशिश की। सभी से एक जैसे चार सवाल किए गए। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट।

तिमारपुर विधानसभा : हबीबुर रहमान (दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस की मस्जिद)

केजरीवाल सरकार के काम पर : केजरीवाल ने जिम्मेदारी ठीक से निभाई। काफी काम किया। सबसे अच्छी बात कि आप के नेता हिंदू-मुसलमान को भड़काने की बातें नहीं करते।

भाजपा को वोट पर : संविधान की रक्षा और उस पर अमल होना चाहिए। भाजपा वाले कौमका मसला बार-बार उठाते हैं, जबकि हिंदुस्तान ऐसा मुल्क है जहां कई भाषाओं और मजहब के लोग हैं। यही इस देश की खूबसुरती है। जो पार्टी इसे खत्म करती है और हम उसे ही वोट देते हैं तो ये उसकी मदद करना है। हिंदू हों या मुस्लिम, दोनों को यह नहीं करना चाहिए।

मुस्लिम वोटों का बंटवारा रोकने पर : वोटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए। इसके लिए कोशिश जारी है। मस्जिद में सियासी बातों की मनाही है। बाहर हम एकमत होकर वोट देने की बात जरूर करते हैं। भाजपा को छोड़कर जहां आप या कांग्रेस की सरकार बन रही हो तो उसे ही वोट देना चाहिए। सरकार स्पष्ट बहुमत की हो। गठबंधन सरकार टूटने का खतरा रहता है। हिंदू-मुसलमान में भेदभाव की खुराफात करने वालों को वोट नहीं देना चाहिए।

शाहीन बाग के प्रदर्शन और भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर : भाजपा बौखलाहट में शाहीन बाग के प्रदर्शन पर अफवाहें फैला रही है। पूरे हिंदुस्तान में आईन (संविधान) की सुरक्षा के लिए लोग खड़े हो गए हैं। शाहीन बाग प्रदर्शन शांतिपूर्ण और राष्ट्रवाद के रंग में रंगा है। अच्छा है कि कांग्रेस-आप के बड़े नेता वहां नहीं गए। वरना ये (भाजपा) तो बोल देंगे कि दोनों पार्टियां तो मुस्लिम पार्टी बन गईं।

लक्ष्मी नगर विधानसभा : मुफ्ती अब्दुल वाहिद (एक मीनार मस्जिद)

केजरीवाल सरकार के काम पर : उन्होंने वादे पूरे किए। हिंदू-मुस्लिम पर बात नहीं की। सभी को एक साथ लेकर चले।

भाजपा को वोट पर : मुस्लिम ही नहीं, हिंदू भी समझते हैं कि भाजपा कैसी पार्टी है। हिंदू भाइयों को भी ऐसी पार्टी को सत्ता में नहीं आने नहीं देना चाहिए।

वोटों का बंटवारा रोकने पर : चर्चा है कि इस चुनाव में ‘आप’ और अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट दिया जाए। 10-10 लोगों की टीम है। ये घर-घर जाकर लोगों से बात करती है कि भाजपा के सामने मजबूत पार्टी और प्रत्याशी को एकमत होकर चुनें। मटियामहल में आप तो सीलमपुर और चांदनी चौक में कांग्रेस के लिए वोट मांगे जा रहे हैं।

शाहीन बाग प्रदर्शन और भाजपा नेताओं के बयानों पर : भाजपा वाले दिल्ली को नहीं समझते। यहां का वोटर अन्य राज्यों के वोटरों से कुछ अलग है। यहां काम पर ही वोटिंग होनी है। शाहीन बाग का मुद्दा नहीं चलेगा।

चांदनी चौक विधानसभा : मोहम्मद तैयब कासमी (मस्जिद तकिया मंडल शाह)

केजरीवाल सरकार के काम पर : दिल्ली में अच्छा काम हुआ। महिलाओं के लिए बस फ्री हो गई है। स्कूल और अस्पताल पहले से बेहतर हैं। केजरीवाल सरकार जो कर सकती थी, उसने वो किया भी।

भाजपा को वोट पर : भाजपा ही क्यों, हर उस ताकत को रोकना है जो आपसी बैर बढ़ाए। कांग्रेस भेदभाव बढ़ाती है तो उसे भी रोकेंगे।

मुस्लिम समुदाय में वोटों का बंटवारा रोकने पर : फिरकापरस्त पार्टी हटाना है। इसलिए आप या कांग्रेस का जो प्रत्याशी बेहतर हो, उसे वोट देना चाहिए। दंगा कराने वाले दल को फायदा नहीं होना चाहिए।

शाहीन बाग के प्रदर्शन और भाजपा नेताओं के बयानों पर : मोदी सरकार ने 6 साल कोई अच्छा काम नहीं किया। हिंदू-मुसलमान को बांटकर वोट लेना चाहती है। शाहीन बाग के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को मुद्दा बना दिया। मीडिया के माध्यम से झूठी जानकारियां फैला कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

ओखला विधानसभा : नजीर अहमद (हजरत अबु मस्जिद)

केजरीवाल सरकार के कामों पर : लोग बताते हैं कि काम अच्छे हुए। भाजपा की तरह आप भाईचारा खत्म करने की बात नहीं करती।

भाजपा को वोट पर : लोगों को बांटने वाली पार्टी सरकार में नहीं आना चाहिए।

मुस्लिम वोटों के बंटवारे पर : वोट बंटना ही नहीं चाहिए। इसे रोकने की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मुझे इसकी जानकारी नहीं। क्योंकि मस्जिद में ऐसी बातें नहीं होतीं।

शाहीन बाग और भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर : भाजपा के बड़े नेताओं की बयानबाजी ने माहौल खराब किया। इनके बयानों से तकलीफ होती है। शाहीन बाग प्रदर्शन पर भी वे गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

बदरपुर विधानसभा : जुबैर अहमद (जामा मस्जिद, जैतपुर पार्ट-2)

केजरीवाल सरकार के काम पर : यहां आप विधायक से लोग खुश नहीं हैं। कांग्रेस सरकार में एक स्कूल की मंजूरी मिली थी। विधायक ने इसे नहीं बनवाया। हालांकि, कुछ काम हुआ है। पाइप लाइन डली लेकिन पानी नहीं आता। कुछ कमियां हैं लेकिन फिर भी ठीक है।

भाजपा को वोट पर : मैं भाजपा को वोट नहीं करूंगा। मजहब और मंदिर-मस्जिद की राजनीति नहीं होना चाहिए। भाजपा धार्मिक भेदभाव फैलाती है।

मुस्लिम वोटों के बंटवारे पर : बदरपुर में भाजपा तो कभी जीती ही नहीं। दिल्ली में केजरीवाल की हवा है। हो सकता है कि लोग एकजुट होकर आम आदमी पार्टी को ही वोट दे दें।

शाहीन बाग के प्रदर्शन और भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर : इसका दिल्ली चुनाव से कोई लेनादेना नहीं था। अयोध्या, 370 और ट्रिपल तलाक के मुद्दे पुराने हो चुके थे। इन पर महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में भी भाजपा को वोट नहीं मिले। बेरोजगारी और आर्थिक मंदी के कारण ये अपने काम भी नहीं बता पाए। शाहीन बाग को मुद्दा बना दिया गया। इन लोगों को लगेगा कि शाहीन बाग मुद्दे पर झूठ फैलाकर भी इन्हें दिल्ली की सत्ता नहीं मिलेगी तो ये हिंदू-मुसलमान को लड़वाने के लिए कुछ और करेंगे।

त्रिलोकपुरी विधानसभा : हाजी रियासत अली (मदीना मस्जिद)

केजरीवाल सरकार के काम पर : इस सरकार ने भेदभाव नहीं किया। सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली सरकार रही। पानी-बिजली और अस्पताल की सुविधाएं अच्छी रहीं।

भाजपा को वोट पर : भले ही 10 या 20 फीसदी रहे हों, पहले मुस्लिम भाजपा को वोट देते थे। सीएए के बाद भाजपा नेताओं के बयान भड़काउ हुए। अब कौन मुस्लिम इन्हें वोट देगा? ये जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं कि सिर्फ हिंदू वोट उन्हें मिलें। जब मुसलमानों से मतलब ही नहीं, तो कोई इन्हें वोट क्यों देगा।

वोटों के बंटवारे पर : मस्जिद में राजनीति पर चर्चा नहीं होती। हां, बाहर जरूर इस पर चर्चा होती है कि भाजपा को रोकने के लिए वोटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए।

शाहीन बागप्रदर्शन और भाजपा नेताओं के बयानों पर : हर चुनाव में भाजपा यही करती है। इस बार ज्यादा हो गया क्योंकि भाजपा के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं था। ये कहते हैं ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’। लेकिन, भाषा ऐसी बोलते हैं कि एक समुदाय का विश्वास ही टूट जाए।

मटियामहल विधानसभा : मोहम्मद अजमल कासमी (मस्जिद मुबारक बेगम)

केजरीवाल सरकार के काम पर : लोग कहते हैं कि 5 साल में बदलाव तो हुआ। यहां के लोग अगर आम आदमी पार्टी से खुश नहीं हैं तो नाराज भी नहीं।

भाजपा को वोट पर : मैं किसी खास पार्टी पर कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन, उस पार्टी और प्रत्याशी को वोट दूंगा जो अमन पसंद हो और बेहतरी के लिए काम करे।

वोटों के बंटवारे पर : इसके लिए तो बड़ी पार्टियों को सोचना चाहिए कि मिलकर लड़ें। एक पार्टी को रोकने के लिए 2 को मिलकर लड़ना चाहिए। दो पार्टियां ये भी समझौता कर सकती हैं कि एक विधानसभा चुनाव लड़े और दूसरी लोकसभा। एकजुट होकर वोट करना मुश्किल काम है। मुझे नहीं लगता कि वोटों का बंटवारा रोका जा सकेगा।

शाहीन बाग प्रदर्शन और भाजपा नेताओं के बयानों पर : प्रदर्शनकारी अपने मुताबिक सही कर रहे हैं। लेकिन, आमलोगों को परेशानी नहीं होना चाहिए। भाजपा नेताओं के बयान लोगों को समझाने की बजाए भड़का रहे हैं।

बल्लीमारान विधानसभा : जुबैर अहमद (अनारवाली मस्जिद)

केजरीवाल सरकार के काम पर : केजरीवाल के काम नकारे नहीं जा सकते। बिजली-पानी फ्री, हॉस्पिटल-स्कूल अच्छे कर दिए, सीसीटीवी लगा दिए। मुझे लगता है कि इमाम और मुस्लिम ही नहीं बल्कि हिंदू भी केजरीवाल के साथ हैं।

भाजपा को वोट पर : दिल्ली में तो भाजपा की सरकार नहीं आ रही।

मुस्लिम वोटों के बंटवारे पर : वोटों के बंटवारे का तो सवाल ही नहीं उठता। 80% लोगों को बिजली और पानी का बिल नहीं देना। कांग्रेस में पहले जैसा दम नहीं है। इसलिए तमाम वोट आप को ही मिलने हैं।

शाहीन बाग के प्रदर्शन और भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर : देश सभी का है। किसी को कोई कानून समझ में नहीं आ रहा है तो वो विरोध कर रहे हैं। गृहमंत्री के बयान भड़काने वाले लगते हैं। शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन को वे गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

गांधीनगर विधानसभा : अताउल रहमान कासमी (मस्जिद-मदरसा अंजुमन इस्लामिया, कैलाशनगर)

केजरीवाल सरकार के काम पर : कुछ काम तो बहुत ही सराहनीय रहे। मोहल्ला क्लीनिक अच्छी सुविधा है। लोग शिक्षा में भी सुधार की बात करते हैं।

भाजपा को वोट पर : जहां आप खड़े हैं, यह मस्जिद वाली गली कहलाती है। करीब 250 वोट हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी जी को हमारी इस छोटी सी गली से 100 से ज्यादा वोट मिले। मोदी सरकार के बड़े नेताओं ने बांटने वाली राजनीति शुरू की। लोगों को लगा कि यह देश के हित में नहीं है। इसलिए इन्हें वोट भी नहीं देना चाहिए।

वोटों के बंटवारे पर : भाजपा के खिलाफ जो भी मजबूत उम्मीदवार हो, उसे चुन लिया जाना चाहिए। वोटों का बंटवारा रोकने पर न चर्चा होती है और न कोशिश। कांग्रेस ने भी मुस्लिमों को नुकसान पहुंचाया। भाजपा तो पूरे मुल्क को नुकसान पहुंचा रही है।

शाहीन बाग प्रदर्शन और भाजपा नेताओं के बयानों पर : भाजपा ने अब तक देश को बांटने का ही काम किया। शाहीन बाग में हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, आपस में है भाई-भाई की बात उठी है। भाजपा को इससे भी दिक्कत है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Delhi Vidhan Sabha Election 2020 Bhaskar Ground Report; DU Masjid, Chandni Chowk Laxmi Nagar Imam On BJP, AAP Congress Muslim Vote Share Arithmetic

from Dainik Bhaskar /election/delhi-election/news/delhi-vidhan-sabha-election-2020-bhaskar-ground-report-du-masjid-chandni-chowk-laxmi-nagar-imam-on-bjp-aap-congress-muslim-vote-share-126638975.html
Share:

Blog Archive

Definition List

header ads

Unordered List

3/Sports/post-list

Support

3/random/post-list